दबिश: अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई , 3.60 लाख के माल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई , 3.60 लाख के माल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
  • पुलिस विभाग ने विशेष अभियान चलाया
  • लोकसभा चुनाव के लिए चारों तरफ नजर
  • 6 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब का भंडारण और परिवहन होने का अंदेशा होने से अलर्ट जिले की पुलिस ने शराब का अवैध धंधा करने वालों को दबोचा। इसी कड़ी में वरोरा पुलिस ने तीन जगहों पर छापामार कार्रवाई कर 3.60 लाख का माल जब्त कर 6 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है इस अभियान के माध्यम से संदेहस्पद व्यक्ति की सूचना के आधार पर वाहनों को रोक कर उनकी जांच की जा रही है। इसी दौरान 17 अप्रैल को वरोरा पुलिस की टीम ने तीन स्थानों पर छापामार कार्रवाई के दौरान आरोपियों से 75 हजार रुपए कीमत की 21 पेटी देसी शराब जब्त कर ली है। 50 हजार की तीन पेटी विदेशी शराब, 2.35 लाख की तीन मोपेड वाहन ऐसे कुल 3.60 लाख का माल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। यह कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक नयोमी साटम के मार्गदर्शन में थानेदार अमोल काचोरे, सहायक एपीआई विनोद जांभले, दिलीप सुर, दीपक दुधे, मोहन निषाद, विशाल राजुरकर, महेश गावतुरे, राजू लोधी, संदिप मुले, शशांक बादमवार ने की है।

गोल बाजार की आटा चक्की मंे लगी भीषण आग : शहर के मुख्य गाेल बाजार स्थित आटा चक्की में अचानक बुधवार की देर रात आग लग गई। घटना में लाखाें का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग की घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव, शहर पुलिस थानेदार प्रभावती एकुरके, रामनगर थानेदार सुनील गाडे, दुर्गापुर पुलिस निरीक्षक लता वाढीवे अपने टीम के साथ पहुंचे। बुधवार को शहर में रामनवमी का जश्न चल रहा था। शहर में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त था। रात दस बजे के बाद सब शांत हो गया। बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई। रात में बाजार का सुनसान था।

अचानक देर रात गोल बाजार स्थित पोटदुखे के आटा चक्की को आग लग गई। आग की लपटे शहर पुलिस थाना में दिखाई दे रही थी। आग की लपटे देख पुलिस घटना स्थल की ओर दौड़े तत्काल मनपा दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस प्रशासन आग पर काबू पाने में जुट गए। आटा चक्की दुकान में चक्की सहित गेहंू, चना दाल भी जलकर खाक हो गई।


Created On :   19 April 2024 9:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story