विश्व रिकार्ड: चंद्रपुर में बना रिकार्ड , मोटे अनाज से बनाई 7 हजार किलो से अधिक खिचड़ी

  • चांदा एग्रो 2024 कृषि महोत्सव में खिचड़ी देखने लगी भीड़
  • चंद्रपुर में बना विश्व रिकार्ड
  • स्कूलों और बस्तियों में बांटी खिचड़ी

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। प्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर ने चंद्रपुर में 7 हजार किलो से अधिक के मोटे अनाज की खिचड़ी बनाकर विश्व रिकार्ड बनाया। महाराष्ट्र के वन, सांस्कृतिक व मत्स्य व्यवसाय मंत्री तथा चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार की संकल्पना से चंद्रपुर के चांदा क्लब ग्राउंड में शुरू चांदा एग्रो 2024 कृषि महोत्सव में यह अनोखा रिकार्ड बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर मनाए जानेवाले अंंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष्य में मुनगंटीवार की अगुवाई में विष्णु मनोहर ने चंद्रपुर में मिलेट खिचड़ी बनाकर दुनिया को मिलेट का महत्व समझाने का प्रयास किया। 4 जनवरी की रात 1500 किलो की कढ़ाही नागपुर से चंद्रपुर लायी गई। सुबह 6 बजे से खिचड़ी बनानी शुरू की गई। 6 हजार 750 किलो की खिचड़ी बनाने का संकल्प विष्णु मनोहर ने लिया था। इस समय विविध विभाग के कर्मचारियों के साथ स्वयंसेवकों ने मदद की। चांदा एग्रो 2024 कृषि महोत्सव में यह अनोखा रिकार्ड0 फीट चौड़ाई और लगभग साढ़े 4 फीट गहराई वाली कढ़ाही में बाजरी और व कई सब्जियों से मिलाकर खिचड़ी बनाई गई।

शालाओं के साथ बस्तियों में भी किया गया वितरित : जिप सीईओ विवेक जॉन्सन व मनपा आयुक्त विपिन पालीवाल ने अपने -अपने विभाग को काम पर लगाया। बड़े बर्तनों में भरकर वाहनों के जरिए खिचड़ी शालाओं,विविध बस्तियों में पहुंचाई गई। कृषि प्रदर्शनी के समय भी विविध स्टॉल लगाकर प्रत्येक को खिचड़ी बांटी गई। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वयंसेवक के रूप में काम किया। शहर के 35 हजार लोगों तक यह खिचड़ी पहुंचे, ऐसी व्यवस्था पालकमंत्री मुनगंटीवार के मार्गदर्शन में की गई थी। पालकमंत्री मुनगंटीवार नागपुर में होने से विष्णु मनोहर को फोन पर शुभकामनाएं दी और चंद्रपुर में विश्व रिकार्ड बनाने को लेकर उनका आभार माना।

किसानों को किया समर्पित : चांदा एग्रो 2024 में किया गया रिकार्ड महाराष्ट्र के किसानों (बलीराजा) समर्पित करने की बात इस समय विष्णु मनोहर ने कही। इसके लिए अवसर प्रदान करने पर उन्होंने पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार का आभार व्यक्त किया। कृषि विभाग के प्रधान सचिव अनुप कुमार के हाथों विष्णु मनोहर का सत्कार किया गया।

Created On :   6 Jan 2024 10:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story