छिंदवाड़ा न्यूज: आंगनबाड़ी केंद्र की खुली पोल निरीक्षण के दौरान दाल कम, पानी ज्यादा -

कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को भोजन में दाल कम पानी ज्यादा दिया जा रहा है। गड़बड़ी शुक्रवार को कलेक्टर के सामने उजागर हो गई। दरअसल मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार के साथ आंगनबाड़ी केंद्र बड्डाढाना का निरीक्षण किया और संचालन की व्यवस्थाएं देखी।

टीएचआर में दाल सही अनुपात में नहीं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई और एस.एच.जी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। केंद्र में एलईडी टीवी होने के बाद भी उसका रिमोट नहीं होने और उसका बच्चों के लिए उपयोग नहीं पाए जाने पर सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


Created On :   14 Aug 2026 3:59 PM IST

Tags

Next Story