मध्यप्रदेश: पेड़ से टकराई कार परिवार के दो सदस्यों की मौत, चालक सहित चार लोग घायल, नागपुर से इलाज कराकर वापस सुहागपुर लौट रहा था परिवार

पेड़ से टकराई कार परिवार के दो सदस्यों की मौत, चालक सहित चार लोग घायल, नागपुर से इलाज कराकर वापस सुहागपुर लौट रहा था परिवार
  • नागपुर से वापस लौट रहा था परिवार
  • दो सदस्यों की मौत, चार घायल
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वनरक्षक था मुखिया

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। तामिया में सोमवार रात कोहरे की वजह से अनियंत्रित होकर सडक़ से उतरी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। यह परिवार नर्मदापुरम के सुहागपुर का रहने वाला है।

टीआई सेवंती परते ने बताया कि सोमवार रात ११.३० बजे करीब तामिया के राय होस्टल के पास कार क्रमांक एमपी 05 सीबी 4415 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। कार सवारों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के दौड़े थे। पुलिस ने भी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अुनसार कोहरे की वजह से हादसा होना बताया जा रहा है। इस हादसे में बीरसिंह पिता बलसिंग ठाकुर (70) लालमाटी थाना घमापुर जिला जबलपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि समधी सुहागपुर निवासी राममिलन पिता भईयालाल ठाकुर (65) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार के अन्य तीन सदस्य व वाहन चालक को गंभीर चोट लगने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के वनरक्षक का परिवार उपचार कराने गया था नागपुर

जानकारी अनुसार सतपुडा टाइगर रिजर्व परसापानी के वनरक्षक मनोज ठाकुर अपने परिवार के साथ नागपुर में उपचार कराने के बाद घर लौट रहा था। इस हादसे में वनरक्षक के ससुर घमापुर जबलपुर निवासी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में मां, पत्नी और वनरक्षक के साथ वाहन चालक को भी चोट आई है।

ये हुए हादसे में घायल

हादसे में वन रक्षक मनोज पिता राम मिलन ठाकुर (43), पत्नी ममता ठाकुर (42), मां श्यामबाई ठाकुर (60) और चालक रोहित कुमार पिता दशरथ सिंह ठाकुर (25) को चोट आई है।

Created On :   13 Sep 2023 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story