- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- चांद निकाय में वित्तीय अनियमितता,...
Chhindwara News: चांद निकाय में वित्तीय अनियमितता, लोकायुक्त तक पहुंची शिकायत

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। चांद निकाय में वित्तीय अनियमितता की शिकायत लोकायुक्त तक पहुंच गई है। शिकायकर्ता ने सीएमओ पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। चांद नगरीय निकाय के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में शिकायतकर्ता ने सीएमओ की मिलीभगत का आरोप लगाया है।
जबलपुर लोकायुक्त में ये शिकायत शिकायतकर्ता प्रबल जायसवाल द्वारा की गई है। जिसमें सीएमओ सुश्री दिव्यानी जवारे पर आरोप है कि सीएमओ द्वारा पद का दुरुपयोग किया जा रहा है। पुलिस सत्यापन कराए बिना शासकीय सेवा सीएमओं द्वारा प्राप्त की गई है।
इसके अलावा सीएमओ द्वारा खुद सामग्री क्रय की जा रही है। रिश्वत लेकर सडक़ निर्माण की अनुमति और अवैध कॉलोनियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इतना ही नहीं सार्वजनिक भूमि पर भी निर्माण की अनुमति जारी की जा रही है।
शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों के साथ शिकायत करते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। इस मामले में चांद सीएमओ सुश्री जवारे का पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन लगातार फोन पर संपर्क किए जाने के बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका।
Created On :   30 July 2026 9:25 PM IST











