- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- वन विभाग गबन मामला: दो वनरक्षक...
छिंदवाड़ा न्यूज: वन विभाग गबन मामला: दो वनरक्षक सस्पेंड, दो ऑपरेटरों को किया पद से पृथक
डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। पिछले साल अक्टूबर माह से पश्चिम वनमंडल में वनरक्षक और कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा की गई वित्तीय गड़बड़ी में एक बार फिर कार्रवाई हुई है। डीएफओ पश्चिम वनमंडल की ओर से बनाई गई जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर दो वनरक्षक धनकुमार चौधरी सांवरी, अमित कुमार सोनटके दमुआ वनरक्षक को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा दो कम्प्यूटर ऑपरेटर सांवरी और दमुआ रेंज में पदस्थ हैं, उन्हें पद से पृथक कर दिया गया है। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई के बाद अब तक तीन वनरक्षकों पर सस्पेंड की कार्रवाई हो चुकी है। इसके पहले अक्टूबर 2025 में भी सांवरी रेंज में पदस्थ वनरक्षक शाहिद खान को सस्पेंड किया जा चुका था। गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में यह मामला सामने आया था, जहां पर वनरक्षक और कम्प्यूटर ऑपरेटरों के बीच हुई सांठ-गांठ कर मजदूरों के हिस्सों की राशि परिवार के सदस्यों या फिर अन्य के खातों में डाली थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद अक्टूबर माह से लगातार जांच चल रही है।
इनका कहना है
- त्रुटिपूर्ण भुगतान को लेकर चल रही जांच में दोषी पाए गए दो और वनरक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि एक वनरक्षक पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी थी। इसके अलावा दो कम्प्यूटर ऑपरेटर को भी पद से पृथक किया गया है। भुगतान में गड़बड़ी मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
- साहिल गर्ग, डीएफओ, पश्चिम वनमंडल
Created On :   31 July 2026 2:06 PM IST












