Chhindwara Samachar: युवक से मारपीट के बाद 70 हजार रुपए छीने, जांच में जुटी पुलिस

युवक से मारपीट के बाद 70 हजार रुपए छीने, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस इस मामले की जांच कर यह जानकारी जुटा रही है कि शिकायत में कितनी सत्यता है।

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। शहर के भरतादेव रोड पर बुधवार दोपहर को एक युवक से मारपीट के बाद रुपए छीनने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी जेब से 70 हजार रुपए जबरन निकाल लिए गए है। जिन दो युवकों पर रुपए छीनने के आरोप लगे है उन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने लाई है, हालांकि पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक भरतादेव फोकट नगर निवासी 42 वर्षीय भीम सिंह कहार ने लिखित शिकायत की है कि दोपहर को वह अपनी बाइक से जा रहा था। इस दौरान कार सवार अल्केश और आकाश ने पहले उसकी बाइक को कट मारा था। जब उसने विरोध किया तो कार सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसके जेब में रखे 70 हजार रुपए छीन लिए।

इधर पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार सवार दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाई है। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि गाड़ी से कट लगने पर भीम ने गाली गलौच की थी, इस वजह से उनके बीच विवाद हुआ था, उन्होंने भीम के रुपए नहीं छीने है। पुलिस इस मामले की जांच कर यह जानकारी जुटा रही है कि शिकायत में कितनी सत्यता है।

Created On :   29 July 2026 10:28 PM IST

Tags

Next Story