- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- छिंदवाड़ा से CM के 'जन विश्वास...
MP News: छिंदवाड़ा से CM के 'जन विश्वास अभियान' कार्यक्रम की होगी शुरुआत, कलेक्टर को जारी किए निर्देश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेशभर में 'जन विश्वास अभियान' चलाएंगे। इसकी शुरुआत 7 अगस्त, 2026 से होगी, जो 8 जनवरी, 2027 तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य के हर जिले में पहुंचेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान जनता से सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों का फीडबैक लेंगे। इस संबंध में सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस अभियान का सबसे पहले कार्यक्रम छिंदवाड़ा में रखा गया है।
कलेक्टर को जारी किए निर्देश
राज्य सरकार ने छिंदावाड़ा जिले के कलेक्टर को एक पत्र लिखा है, जिसमें बताया गया है कि 7 जुलाई, 2026 को सीएम मोहन यादव का जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम तय किया गया है। इससे पहले छिंदवाड़ा जिले के तहत आने वाले अलग-अलग विभागों से लगभग 20-25 शिकायतों का चयन किया जाए, जिन्हें 3 अगस्त, 2026 (सोमवार) को अपलब्ध करायी जाएगी। इसके बाद संबंधिक शिकायतों का निराकरण 5 अगस्त, 2026 (बुधवार) तक जिला कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज होना चाहिए।
सीएम करेंगे चयन
शिकयतों का निराकरण होने के बाद इनमें से गुरुवार शाम तक पांच शिकायतों का चयन सीएम के समाधान कार्यक्रम के लिए किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संबंधित शिकार्यकर्ता की उपस्थिति में समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही बताया गया है कि तय किए गए कार्यक्रम के दौरान शिकारतकर्ता और संबंधित विभागयी अधिकारी की उपस्थिति जरूरी है।
Created On :   31 July 2026 6:01 PM IST











