- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- पांढुर्ना जिले के सौंसर पहुंचे...
MP Governor: पांढुर्ना जिले के सौंसर पहुंचे राज्यपाल मंगुभाई पटेल, जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के पांढुर्ना जिले के सौंसर स्थित सांवली हवाईपट्टी पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। आगमन के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और गर्मजोशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नाना मोहोड़, कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यपाल का खुटामा में भी आत्मीय स्वागत किया गया, जहां उनके सम्मान में भोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने राज्यपाल को जामसांवली के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश नाबालिग पोती की 42 साल के व्यक्ति से शादी कराने की कोशिश, दादा-दादी पर गंभीर आरोप
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी ली। वहीं आदिवासी लोक कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने स्वागत के दौरान प्रस्तुत किए गए आदिवासी नृत्य, गीत और कलाकृतियों की सराहना करते हुए कलाकारों के प्रदर्शन की प्रशंसा कीं। अपने संबोधन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार आवास, आरोग्य एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से आमजन के हित में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने आयुष्मान योजना को हर वर्ग के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से गंभीर बीमारियों के उपचार में लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को भी योजना का सीधा लाभ मिल रहा है।
यह भी पढ़े -'रहिमन पानी राखिये...,' सुनाकर सीएम डॉ. मोहन बोले- जल गंगा संवर्धन अभियान को सार्थक करे जनता
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस योजना से जरूरतमंद परिवारों का पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान परिवारों से मिलने पर लोग बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण उन्हें अपना पक्का घर मिल सका। उन्होंने सिकलसेल बीमारी की जांच एवं उपचार के लिए शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि नया जिला होने के बावजूद पांढुर्ना जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। अंत में उन्होंने जिलेवासियों के स्वस्थ एवं निरोगी रहने की कामना की।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक विजय चौरे, विधायक नीलेश उईके सहित कई जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। परिचय के दौरान राज्यपाल ने सांसद विवेक बंटी साहू के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वें लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर जनता के बीच सक्रिय रहते है, यात्राएं करते है और शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे है।
Created On :   21 May 2026 8:44 PM IST












