Chhindwara News: जादूटोना के संदेह में हत्या, जीजा को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

जादूटोना के संदेह में हत्या, जीजा को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
चांद के रगड़ा में तीन भाइयों ने चाचा की बेटी के पति को लाठियों से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। आरोपियों को संदेह था कि रिश्ते के जीजा ने उनके पिता पर जादूटोना किया है।

Chhindwara News: चांद के रगड़ा में तीन भाइयों ने चाचा की बेटी के पति को लाठियों से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। आरोपियों को संदेह था कि रिश्ते के जीजा ने उनके पिता पर जादूटोना किया है। जिसकी वजह से वह लगातार बीमार रहता है। इसी संदेह मंे आरोपियों ने चाचा की बेटी का सुहाग उजाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रगड़ा निवासी सदबान बट्‌टी, साधू बट्‌टी और अजेश बट्‌टी ने 11 मई की शाम 45 वर्षीय रविशंकर पिता परसादी इवनाती पर लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने सदबान और साधू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का पिता बुद्धू बट्‌टी एक माह से बीमार है। इलाज के बाद भी उसका स्वास्थ्य बेहतर नहीं होने पर उन्हें संदेह था कि जीजा रविशंकर ने जादूटोना किया है। 11 मई को रविशंकर आराेपियों के पड़ोस में अपने ससुराल आया था। आरोपियों ने रविशंकर से विवाद कर लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं फरार आरोपी अजेश की तलाश जारी है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम-

हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में टीआई राकेश बघेल, एसआई पीसी राठी, एएसआई एलपी गुप्ता, प्रधान आरक्षक सावन ठाकुर, आरक्षक सुरेन्द्र बघेल, मयंक रघुवंशी, सतीश बघेल, मोनू चौहान, साइबर से आदित्य शामिल है। टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।


Created On :   14 May 2026 2:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story