- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- बदहाल जिला अस्पताल, मौत के मुहाने...
Chhindwara News: बदहाल जिला अस्पताल, मौत के मुहाने पर मरीज, आधा घंटे लिफ्ट में फंसा रहा

Chhindwara News: मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओ का दौर लगातार जारी है। बुधवार को जहर के सेवन से एक पेशेंट गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचा था। मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर ओपीडी ले जाते वक्त बीच में लिफ्ट फंस गई। अतिगंभीर मरीज समेत दस लाेग आधा घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। मेंटेनेंस स्टाफ को सूचना देकर लिफ्ट का दरवाजा खुलवाया गया।
चौरई के कपुर्दा निवासी मरीज ने बताया कि जहर खाने की वजह से उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। इमरजेंसी से ओपीडी ले जाते वक्त लिफ्ट का गेट अचानक लॉक हो गया। लिफ्ट में लगभग आधा घंटे तक स्ट्रेचर पर पेशेंट तड़पता रहा। इस दौरान अन्य मरीज और उनके परिजन भी थे। सूचना मिलने पर मेंटेनेंस स्टाफ मौके पर पहुंचा और गेट खोलकर मरीज व अन्य लोगों को बाहर निकाला गया।
जवाबदार एक दूसरे पर टालते है मेंटेनेंस कार्य-
जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन िलफ्ट समेत अन्य मेंटेनेंस कार्य की जवाबदारी एक दूसरे पर टालते आ रहे है। समय पर मेंटेनेंस न होने की वजह से लम्बे समय से लिफ्ट पहले भी बंद हो चुकी है। कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद जैसे तैसे लिफ्ट शुरू हो पाई थी। मेंटेनेंस न होने पर लिफ्ट दोबारा बदहाल स्थिति में पहुंच गई है।
क्या कहते हैं अधिकारी-
लिफ्ट में मरीज फंसने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो मेंटेनेंस कार्य के लिए सिम्स प्रबंधन अधीक्षक से चर्चा की जाएगी] ताकि मरीज परेशान न हो।
- डॉ. हर्षवर्धन कुड़ापे, आरएमओ, जिला अस्पताल
Created On :   14 May 2026 3:02 PM IST














