छिंदवाड़ा न्यूज: माफियाओं के हौसले बुलंद, चोरी कर रहे थे रेत जब्त ,

माफियाओं के हौसले बुलंद, चोरी कर रहे थे रेत जब्त ,
बादगांव में २८ घंटे चली कार्रवाई


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा । चांद अवैध रेत माफियाओं का गढ़ बन चुका है। यहां रेत माफिया पिछले दिनों प्रशासन द्वारा जब्त की गई रेत भी चोरी कर रहे थे। लगातार आ रही शिकायतों के बाद मंगलवार को खनिज विभाग की टीम ने बादगांव में कार्रवाई करते हुए रेत को तहसील कार्यालय में रखवाया। सोमवार दोपहर से जारी कार्रवाई तकरीबन 28 घंटे तक जारी रही। चांद में पेंच नदी के किनारे बसे गांवों में रेत माफियाओं का राज चलता है। यहां गांव-गांव में रेत के अवैध भंडार भरे पड़े हैं। प्रशासन के पास लगातार शिकायत आ रही थी बादगांव में जब्त रेत चोरी की जा रही है। जिसके बाद सोमवार दोपहर से खनिज विभाग की टीम ने यहां कार्रवाई करते हुए रेत को तहसील कार्यालय में रखवाया। 40 डंपर रेत मौके से उठाई गई। मंगलवार रात 6 बजे तक कार्रवाई जारी थी।

सांख में पकड़ाया ट्रैक्टर, वनविभाग ने की कार्रवाई

मंगलवार को सांख सर्किल में वनविभाग की टीम ने कारवाई की। वन अमले ने रेत से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त किया हैं।वन विभाग की सांख चौकी अंतर्गत जंगल की नदी से अवैध काली रेत भरते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। डिप्टी रेंजर रवि सिंह वर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि सांख जंगल की नदी में अवैध उत्खनन किया जा रहा है जब मौके पर टीम पहुंची तो एक ट्रैक्टर व ट्राली को अवैध काली रेत भरते जब्त किया गया।


Created On :   2 Sept 2026 2:37 PM IST

Tags

Next Story