- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- धुले
- /
- पांच शातिर बदमाश छह महीने के लिए...
Dhule News: पांच शातिर बदमाश छह महीने के लिए जिलाबदर, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे की कड़ी कार्रवाई

- धुलिया जिले से तड़ीपार किए गए आरोपी
- कई गंभीर अपराधों में लिप्त गिरोह पर नकेल
Dhule News. शहर के पांच शातिर अपराधियों को छह महीने के लिए धुलिया जिले की सीमा से निर्वासित (जिलाबदर) किया गया है। इन अपराधियों के खिलाफ डकैती, हत्या का प्रयास, दंगा, अवैध जमावड़ा और धमकी जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।
निर्वासित किए गए आरोपियों में गिरोह का सरगना राजेश मखूलाल चित्ते (51), उसके भाई रामेश्वर चित्ते (49), गोविंद चित्ते (40), और उनके परिवार के सदस्य साहिल राजेश चित्ते (20) व तरुणकुमार रामेश्वर चित्ते (21) शामिल हैं। ये सभी विष्णुनगर, देवपुर क्षेत्र के निवासी हैं।
लगातार अपराधों से क्षेत्र की शांति भंग हो रही थी, जिसके चलते देवपुर पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 55 के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया। इस प्रस्ताव की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी राजकुमार उपासे और एलसीबी निरीक्षक श्रीराम पवार ने की।
सभी प्रमाणों और रिपोर्टों के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे ने इन पाँचों को छह महीने के लिए जिले से बाहर रहने का आदेश जारी किया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय देवरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
जांंच और कार्रवाई में राजकुमार उपासे, श्रीराम पवार, धनंजय पाटील, समाधान वाघ, एस.बी. तलेकर, संतोष हिरे, हर्षल चौधरी, कबीर शेख और भटू बैसाणे की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
Created On :   11 Nov 2025 6:58 PM IST














