नैया डूबी: प्राणहिता नदी में मछुआरों की नाव डूबी, 1 मृत, दो की जान बची

प्राणहिता नदी में मछुआरों की नाव डूबी, 1 मृत, दो की जान बची
नदी में मछलियां पकड़ने गए थे

डिजिटल डेस्क, अहेरी (गड़चिरोली)। मुलचेरा तहसील के येल्ला गांव निवासी एक युवक की प्राणहिता नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। मृत युवक का नाम भगवान आत्राम बताया गया है। इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, येल्ला गांव निवासी तीन युवक 11 अक्टूबर को नाव की मदद से प्राणहिता नदी में मछलियां पकड़ने के लिए गये थे। इस बीच मछलियां पकड़ते समय उनकी नाव अचानक नाव में डूब गई। घटना के समय नाव में मौजूद दो युवक ने तैरकर अपनी जान बचा ली। लेकिन भगवान आत्राम को तैरना न आने के कारण वह प्राणहिता नदी के गहरे पानी में डूब गया। घटना में अपनी जान बचाने वाले दोनों युवकों ने येल्ला गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। नागरिकों ने इस संदर्भ में अहेरी पुलिस को जानकारी देने के बाद पुलिस की टीम ने प्राणहिता नदी में डूबे युवक की तलाश आरंभ की। इस बीच शनिवार की देर शाम भगवान अात्राम का शव नदी तट पर पाया गया। अहेरी पुलिस ने इस मामले में मर्ग दाखिल कर जांच शुरू कर दी है।

Created On :   16 Oct 2023 8:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story