सुविधा: वर्षों की प्रतीक्षा हुई खत्म, 18 करोड़ की लागत से देवदा नाले पर बनेगा पक्का पुल

वर्षों की प्रतीक्षा हुई खत्म, 18 करोड़ की लागत से देवदा नाले पर बनेगा पक्का पुल
एफडीए मंत्री आत्राम ने किया निर्माणकार्य का भूमिपूजन

डिजिटल डेस्क, घोट (गड़चिरोली)। चामोर्शी, मुलचेरा और एटापल्ली तहसील के यातायात को और अधिक मजबूती प्रदान करने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चामोर्शी तहसील के देवदा नाले पर अंतत: पक्का पुल निर्माणकार्य को प्रशासकीय मंजूरी मिल गयी है। करीब 14 वर्षों की निरंतर प्रतीक्षा के बाद अब प्रत्यक्ष रूप में पुल का निर्माणकार्य आरंभ होगा। इस निर्माणकार्य के लिए राज्य सरकार ने तकरीबन 18 करोड़ रुपए की निधि मंजूरी की है। गुरुवार, 21 दिसंबर को राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम ने देवदा नाले पर पहुंचकर पुल निर्माणकार्य का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक डा. देवराव होली, विधायक कृष्णा गजबे, लोक निर्माण मंडल की अधीक्षक अभियंता नीता ठाकरे, लोक निर्माण विभाग के उपअभियंता साखरवाडे, बड्‌डे, नितीन हेडाव, नितीन वायलालवार आदि प्रमुखता से उपस्थित थे। यहां बता दें कि, निरंतर की गयी मांग के बाद वर्ष 2010 में इस पुल को मंजूरी दी गयी। वर्ष 2011 में भूमिपूजन भी किया गया। लेकिन नक्सली गतिविधियों के कारण निर्माणकार्य शुरू नहीं हो पाया। इसके क्षेत्र के रेगड़ी और कोटमी गांव में सरकार ने पुलिस मद केंद्र का निर्माण किया। दूसरी बार पुल का बजट तैयार किया गया। निर्माणकार्य के लिए 5 करोड़ रुपए की निधि मंजूर की। लेकिन इस निधि में निर्माणकार्य असंभव था। इस बीच दैनिक भास्कर ने इस समस्या का निवारण करने अनेक बार देवदा नाले की खबर प्रकाशित कर सरकार का ध्यानाकर्षण किया। अब राज्य सरकार ने पुल निर्माणकार्य के लिए 18 करोड़ रुपए की निधि मंजूर की है।


Created On :   22 Dec 2023 6:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story