- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- दक्षिण में सूखे की मार, फिर भी पांच...
Gadchiroli News: दक्षिण में सूखे की मार, फिर भी पांच तहसीलें सूची से बाहर

Gadchiroli News अहेरी विधानसभा क्षेत्र की अहेरी, सिरोंचा, मुलचेरा, एटापल्ली और भामरागढ़ तहसीलों को सूखा प्रभावित क्षेत्र में शामिल करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संतोष ताटीकोंडावार ने सरकार और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़े -गडचिरोली-चंद्रपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे थे जुआ अड्डेे , करोड़ों के माल के साथ 70 गिरफ्तार
उनका आरोप है कि बारिश में लंबे अंतराल के कारण क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान हुआ है और हजारों हेक्टेयर खेती प्रभावित हुई है। दक्षिण गड़चिरोली की पांचों तहसीलों में तत्काल फसल नुकसान का सर्वेक्षण और पंचनामा करने और वास्तविक स्थिति के आधार पर प्रभावित किसानों को राहत देने समेत किसानों को आर्थिक सहायता के साथ दोबारा बुआई के लिए बीज और खाद उपलब्ध कराने की मांग ताटीकोंडावार ने की है।
सरकार की सूची में गड़चिरोली की केवल दो तहसीलें : 26 सितंबर को जारी राज्य सरकार के सूखा संबंधी निर्णय के अनुसार महाराष्ट्र की 358 तहसीलों में से 265 तहसीलों में ट्रिगर-1 के तहत सूखे की स्थिति घोषित की गई है। उपलब्ध जिलावार जानकारी के अनुसार गड़चिरोली जिले की गड़चिरोली और चामोर्शी तहसील इस सूची में शामिल है। वहीं अब अहेरी विधानसभा क्षेत्र की शेष तहसीलों को भी उनके स्थानीय फसल नुकसान और बारिश की स्थिति के आधार पर राहत के दायरे में लाने की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़े -आदिवासी विकास मंत्री उईके बोले- तीन महीने में सुविधाओं की कमी वाली संस्थाओं पर होगी कार्रवाई
Created On :   30 Sept 2026 1:55 PM IST













