Gadchiiroli News: गड़चिरोली मेडिकल कॉलेज में फिर बड़ा फेरबदल, डीन बने डॉ. फैजल

गड़चिरोली मेडिकल कॉलेज में फिर बड़ा फेरबदल, डीन बने डॉ. फैजल
  • 28 करोड़ 28 करोड़ के विकास कार्यों में अनियमितता समेत कई विवादों से घिरा रहा है कॉलेज
  • के विकास कार्यों में अनियमितता समेत कई विवादों से घिरा रहा है कॉलेज

Gadschirol News हर आए दिन किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा में रहने वाले गड़चिरोली मेडिकल कॉलेज में एक और बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार के वैद्यकीय शिक्षा विभाग ने गुरुवार, 10 सितंबर की देर शाम मेडिकल कॉलेज के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. राजेंद्र सुरपाम से डीन का पदभार वापस ले लिया। उनके स्थान पर नागपुर के इंदिरा गांधी शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के अस्थिव्यंग उपचारशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. मोहम्मद फैजल अ. सलीम को नए डीन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।ुो्मपगीदतग

इस फेरबदल के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रशासन में एक बार फिर हलचल मच गई है। आदेश के अनुसार, डॉ. फैजल ने डीन के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। यहां बता दें कि गड़चिरोली के शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय की स्थापना के बाद से ही प्रशासनिक फेरबदल, विवाद और अनियमितताओं के आरोप सामने आते रहे हैं। स्थानीय विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे ने कई दफा इस महाविद्यालय का दौरा करते हुए विभिन्न कार्यों पर आपत्ति दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े -गड़चिरोली महिला एवं बाल अस्पताल में 15 दिन में तीसरी माता-नवजात की मौत

वहीं, गड़चिरोली के जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने भी 28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों में हुई कथित अनियमितताओं की जांच के आदेश जारी किए थे। महाविद्यालय की स्थापना के बाद राज्य सरकार के वैद्यकीय शिक्षा विभाग ने डॉ. डेकाटे को अधिष्ठाता पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि, उनका कार्यकाल भी लगातार चर्चाओं में रहा। विभिन्न कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के साथ ही उनके तबादले की मांग भी लगातार उठती रही। इस मांग के बाद कुछ माह पूर्व डॉ. राजेंद्र सुरपाम को डीन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वे अपना कार्य संभाल ही रहे थे कि गुरुवार को राज्य सरकार का नया आदेश महाविद्यालय पहुंच गया। नए आदेश के तहत अब नागपुर के डॉ. मोहम्मद फैजल अ. सलीम अधिष्ठाता के रूप में कार्य करेंगे।

न पृथक इमारत, न आवश्यक उपकरण :शासन द्वारा गड़चिरोली मुख्यालय में पृथक मेडिकल कॉलेज को मंजूरी प्रदान किए जाने के बाद इसके लिए अलग इमारत का निर्माण करना आवश्यक था। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद अब तक मेडिकल कॉलेज के लिए पृथक इमारत का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके लिए भूमि का आवंटन अब तक नहीं हुआ है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज जिला सामान्य अस्पताल की इमारत में ही संचालित हो रहा है। पहले से ही इस अस्पताल में आवश्यक वैद्यकीय उपकरणों का अभाव है। ऐसी स्थिति में मेडिकल कॉलेज का संचालन होने से मरीजों को प्रभावी इलाज उपलब्ध कराने के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा देने में चुनौतियां सामने आ रही हैं।

Created On :   12 Sept 2026 4:57 PM IST

Next Story