- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- एसआरपीएफ भर्ती के दौरान दौड़ लगाते...
Gadchiroli News: एसआरपीएफ भर्ती के दौरान दौड़ लगाते समय अचानक गिरे युवक की मृत्यु

Gadchiroli News एसआरपीएफ भर्ती की शारीरिक जांच के दौरान मैदान में दौड़ लगाते समय एक युवक अचानक नीचे गिर पड़ा जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना सोमवार, 6 अप्रैल की सुबह 8.30 बजे के दौरान सामने आयी।
मृत युवक का नाम आरमोरी तहसील के देलोड़ा बुज निवासी आशीष भास्कर म्हशाखेत्री (21) है। यह घटना देसाईगंज तहसील के विसोरा स्थित एसआरपीएफ के मैदान में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत आरक्षी बटालियन 14 के तहत चंद्रपुर के राज्य आरक्षी बल गुट क्रमांक 17 की अस्थापना पर पुलिस सिपाही संवर्ग के रिक्त 244 पदों के लिए विसोरा के कवायद मैदान में गत 31 मार्च से शारीरिक जांच आरंभ की गयी। आगामी 10 अप्रैल तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
हर दिन तकरीबन एक हजार से अधिक युवाओं की परीक्षा ली जा रही है। इस बीच सोमवार, 6 अप्रैल को देलोड़ा बुज ननिवासी आशीष म्हशाखेत्री भी शारीरिक जांच परीक्षा देने के लिए एसआरपीएफ के मैदान में पहुंचा। इस दौरान दौड़ लगाते समय आशीष अचानक नीचे गिर पड़ा। उसे तत्काल देसाईगंज के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हाे गयी।देसाईगंज पुलिस ने मर्ग दाखिल किया है।
Created On :   7 April 2026 4:46 PM IST















