Gadchiroli News: गडचिरोली के गोरगुटा और गांवटोला की बत्ती गुल पिछले कई महीने से बंद

गडचिरोली के गोरगुटा और गांवटोला की बत्ती गुल पिछले कई महीने से बंद
गांव में अंधेरे का साम्राज्य

Gadchiroli News तहसील के गट्टा ग्रापं के तहत आने वाले गोरगुटा और मेंढरी ग्रापं के गांवटोला गांव में पिछले एक माह से बिजली आपूर्ति बंद है जिसके चलते स्थानीय नागरिकों को अंधेरे मंे ही अपना जीवनयापन करना पड़ रहा है।

बिजली आपूर्ति पूर्ववत शुरू करने की मांग निरंतर रूप से की जा रही है। लेकिन विभाग द्वारा इस पर अनदेखी किये जाने से ग्रामीणों में असंतोष व्यक्त किया जा रहा है। इस मामले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सचिन मोतकुरवार ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। गोरगुटा और गांवटोला दुर्गम क्षेत्र में बसे हुए हैं। इन गांवों तक पहंुचने के लिए अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाई है।

दोनों गांव पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण हर आये दिन यहां की बिजली आपूर्ति बंद पड़ जाती है। लेकिन इस दफा एक माह से बिजली आपूर्ति पूर्ववत नहीं हो पायी है। लोगों को महीनों से अंधेरे में ही गुजर-बसर करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति पूर्ववत नहीं करने से लोगों के कार्य प्रभावित होने लगे हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा और गांव की जलापूर्ति पर भी इसका असर होने लगा है। लगातार बढ़ रही समस्या को देखते हुए बिजली आपूर्ति पूर्ववत शुरू करने की मांग भाकपा ने की है।


Created On :   7 April 2026 4:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story