- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- गडचिरोली के देलोड़ा परिसर के खेतों...
Gadchiroli News: गडचिरोली के देलोड़ा परिसर के खेतों में जंगली हाथियों ने फिर मचाया उत्पात

Gadchiroli News आरमोरी तहसील के देलोड़ा गांव के खेत परिसर में जंगली हाथियों के झुंड ने प्रवेश कर धान फसल को तहस-नहस कर उत्पात मचाया जिसमें देलोड़ा समेत परिसर के किसानों का भारी संख्या में नुकसान हुआ है। किसानों ने नुकसानग्रस्त क्षेत्र का पंचनामा कर तत्काल मुआवाज देने की मांग वनविभाग से की है। इन दिनों हल्की प्रजाति की धान फसल पक गई है। वहीं अच्छी प्रजाति की धान फसलें पकने की कगार पर है।
वहीं अन्य प्रजाति की फसलें भी अपने अंतिम चरण में है। जिससे किसानों को इस वर्ष भारी बारिश की वजह से नुकसान का सामना करना पड़ा था। लेकिन कुछ उत्पादन लेकर किसान अपने जीवनयापन के लिए प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जंगली हाथियों द्वारा उत्पात मचाकर भारी संख्या में किसानों का नुकसान किया जा रहा है। वनविभाग तत्काल नुकसानग्रस्त क्षेत्र का पंचनामा कर मुआवजा देने की मांग देलोड़ा व परिसर के गांव के किसानों ने की है।
Created On :   6 Oct 2025 3:48 PM IST