- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- गडचिरोली से चोरी के वाहनों के...
Gadchiroli News: गडचिरोली से चोरी के वाहनों के फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच रहे थे छत्तीसगढ़ , पकड़ाए आरोपी

- दोपहिया चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
- 16 लाख रुपए की 42 दोपहिया जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
- 20 जून तक पुलिस की हिरासत में रखने के आदेश
Gadchiroli News गड़चिरोली जिले के विभिन्न स्थानों से दोपहिया की चोरी कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर इनकी छत्तीसगढ़ राज्य में बिक्री करने वाले अंतरराज्यीय चोरों की टोली का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से कुल 42 दोपहिया जब्त की है। कुल 14 मामलों में जब्त की गयी इन दोपहिया की कीमत 16 लाख 5 हजार रुपए बताई गई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को गड़चिरोली कोर्ट ने आगामी 20 जून तक पुलिस की हिरासत में रखने के निर्देश दिये हैं।
आरोपियों में धानोरा तहसील के गजामेंढी निवासी विनयप्रकाश धरमु कुजूर, रवनु दसरू पदा, राकेश छबिलाल बादले, रामु झिकटूराम धुर्वे, छग राज्य के बलरामपुर जिले के कवडू निवासी संजय मुन्ना लकडा, राजेंद्र चंुदा लकडा और कुरखेड़ा तहसील के तलेगांव निवासी राजेश पुरुषोत्तम सोनकुसरे का समावेश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न पुलिस थाना में हर अाये दिन दोपहिया चोरी के मामले दर्ज हो रहे हंै। इस मामले की जांच करने के लिए पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने स्थानीय अपराध शाखा की टीम को आदेश दिए थे। इस बीच धानोरा तहसील के सावरगांव पुलिस थाना में गत 9 जून को दोपहिया चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच करते हुए सावरगांव के पुलिस उपनिरीक्षक विश्वंभर कराडे ने गुप्त सूचना के आधार पर विनयप्रकाश कुजूर की पहचान करायी थी। जांच के लिए विनयप्रकाश को हिरासत में लेने के बाद दोपहिया चोरी के मामले में उसका सहभाग होने का स्पष्ट हुआ। वहीं इस मामले में अन्य 6 साथीदार होने का भी खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक ऐसे 6 आरोपियों को भी दर-दबोचा। सभी आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा चुराए गये कुल 42 दोपहिया जब्त किये गये। इन दोपहिया की कीमत 16 लाख 5 हजार रूपये बताई गई है। मंगलवार, 17 जून को सभी आरोपियों को गड़चिरोली कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें आगामी 20 जून तक पुलिस की हिरासत में रखने के आदेश न्यायालय ने दिए है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, धानोरा के प्रभारी उपविभागीय पुलिस अधिकारी रवींद्र भोंसले के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अरूण फेगडे, सहायक पुलिस निरीक्षक भगतसिंह दुलत, सावरगांव के पीएसआई कराडे, राजेंद्र कोलेकर, महिला पुलिस उपनिरीक्षक सिध्देश्वरी राऊत आदि उनके टीम ने की।
Created On :   18 Jun 2025 1:17 PM IST