- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- सेल्फी खींचना पड़ा भारी, गडचिरोली...
Gadchiroli News: सेल्फी खींचना पड़ा भारी, गडचिरोली में टस्कर हाथी ने एक को कुचला

Gadchiroli News गडचिरोली शहर से लगे चांदला जंगल क्षेत्र में टस्कर हाथी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश एक व्यक्ति की जान पर भारी पड़ गई। हाथी के अचानक हमले में गडचिरोली तहसील के ग्राम मेंढा निवासी धनराज पुंजीराम मडावी की मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना बुधवार 8 जुलाई की रात 7.45 बजे के दौरान हुई. यह घटना कई नागरिकों के सामने हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, टस्कर हाथी इलाके में दिखाई देने पर उसे देखने और मोबाइल पर फोटो व सेल्फी लेने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक जमा हो गए थे। इसी दौरान धनराज मडावी ने हाथी के बहुत करीब जाकर सेल्फी लेने की कोशिश की।
उसी समय हाथी ने अचानक हमला कर उसे अपने पैरो तले रौंध डाला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की गई. इस घटना के चलते क्षेत्र वासिओ में दहशत का माहोल बना हुआ है।
Created On :   9 July 2026 4:12 PM IST















