Gondia News: गोंदिया के राधिका लाॅज में चल रहा देह व्यवसाय, पुलिस ने 4 महिलाओं को करवाया मुक्त

गोंदिया के राधिका लाॅज में चल रहा देह व्यवसाय, पुलिस ने 4 महिलाओं को करवाया मुक्त
  • अनैतिक मानव वाहतूक प्रतिबंधक कक्ष की टीम ने पंचों की मौजूदगी में की कार्रवाई
  • लॉज संचालक चार महिलाओं से देह व्यवसाय करवाते हुए मिला, पुलिस ने लिया हिरासत में
  • बीएनएस और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच शुरू

Gondia News गोंदिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित राधिका लॉज में देह व्यवसाय चलने की सूचना मिलने पर पुलिस के अनैतिक मानव वाहतूक प्रतिबंधक कक्ष ने छापा मारकर चार महिलाओं को मुक्त करवाया। कार्रवाई के दौरान लॉज संचालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में अनैतिक मानव वाहतूक प्रतिबंधक कक्ष की टीम ण्ने पंचों की मौजूदगी में राधिका लॉज पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार शहर के यादव चौक हेमू कालोनी निवासी लॉज चालक/मालिक जगदीश भामनानी (54) चार पीड़ित महिलाओं से देह व्यापार करवाते हुए पाया गया।

पुलिस ने संबंधित आरोपी तथा चारों पीड़ित महिलाओं को आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया। इस मामले में गोंदिया शहर पुलिस ने बीएनएस की धारा 143(2)(3) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रमोद भातनाते तथा अनैतिक मानव वाहतूक प्रतिबंधक कक्ष की महिला पुलिस निरीक्षक मनीषा निकम के नेतृत्व में की गई। टीम में पुलिसकर्मी जितेंद्र मिश्रा, बलराज लांजेवार, रूपेश सुखदेवे, शिल्पा बडवाईक, रवींद्रकुमार मेश्राम, मंजम बागडे तथा सुरेखा मेंढे शामिल थीं।


Created On :   2 Oct 2026 4:07 PM IST

Tags

Next Story