Gondia News: राहुल गांधी से मिलने दौड़ा कार्यकर्ता, नेता ने कार रुकवाकर की मुलाकात

राहुल गांधी से मिलने दौड़ा कार्यकर्ता, नेता ने कार रुकवाकर की मुलाकात
बिरसी एयरपोर्ट से बालाघाट की ओर हो रहे थे रवाना

Gondia News लोकसभा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार, 1 अक्टूबर को गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से मध्यप्रदेश के बालाघाट के लिए रवाना हुए। इसी दौरान एयरपोर्ट के बाहर रावणवाड़ी-बिरसी मार्ग पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए उनकी कार के पीछे दौड़ पड़ा। कार्यकर्ता को दौड़ता देख सुरक्षा कर्मी भी उसके पीछे दौड़े। हालांकि कार्यकर्ता राहुल गांधी तक पहुंचने में सफल रहा।

अपनी कार के पीछे दौड़ रहे युवक को देखा राहुल गांधी ने अपनी कार रुकवा दी। एनएसयूआई कार्यकर्ता गौरव बिसेन ने राहुल गांधी को गुलाब का फूल भेंट करना चाहा। राहुल गांधी ने कार का दरवाजा खोलकर फूल स्वीकार किया और कुछ देर गौरव से बातचीत की। इस घटनाक्रम से मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी भी कुछ क्षणों के लिए सतर्क हो गए। इसके बाद उनका काफिला बालाघाट के लिए रवाना हो गया।

बताया गया कि युवा कार्यकर्ता गौरव बिसेन अपने नेता राहुल गांधी से मिलने के लिए काफिले के पीछे दौड़ पड़ा था। सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन राहुल गांधी ने स्थिति को देखते हुए स्वयं वाहन रुकवाकर उससे मुलाकात की। इस दौरान गौरव ने उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया। राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट के प्रभावित आदिवासी क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद वे शाम को बिरसी एयरपोर्ट लौटे और दिल्ली के लिए रवाना हुए।


Created On :   2 Oct 2026 3:43 PM IST

Tags

Next Story