मौसम: विदर्भ में सबसे सर्द रहा गोंदिया

विदर्भ में सबसे सर्द रहा गोंदिया
  • सबसे कम तापमान
  • गोंदिया जिला सबसे ठंडा रहा

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. 25 दिसंबर को विदर्भ में सबसे कम तापमान के साथ जिला सबसे ठंडा रहा। जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो विदर्भ में सबसे कम है। तापमान में गिरावट के कारण जिला इस समय शीतलहर का सामना कर रहा है। उधर बालाघाट मार्ग पर घने कोहरे के कारण 10 फीट दूरी की भी कोई वस्तु नहीं दिख रही थी।

शहरों की बजाए ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर अधिक दिखाई पड़ रहा है। सुबह के समय पड़ रहे कोहरे एवं ठंड के कारण सुबह की पाली की स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या भी आम दिनों की तुलना में कम दिखाई पड़ रही है। शहरों में लोग गर्म कपड़ों में लदे दिखाई देने के साथ ही शाम होते ही सड़कों पर चहल-पहल नहीं के बराबर नजर आ रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लकडियों की उपलब्धता होने के कारण लोगबाग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हंै। चिकित्सकों के अनुसार भी अस्थमा आदि से पीड़ित मरीजों को इन दिनों विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर ठंड का असर आम जनजीवन पर पड़ता हुआ स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहने की संभावना जताई जा रही है।

Created On :   26 Dec 2023 1:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story