मौसम: नागपुर में सर्दी से राहत, ठंडी हवा का असर हुआ कम

नागपुर में सर्दी से राहत, ठंडी हवा का असर हुआ कम
  • ठंडी हवा की मार कम
  • मिलने लगी सर्दी से राहत

डिजिटल डेस्क, नागपुर. उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवा का असर कम होने से सर्दी से राहत बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में दिन व रात के तापमान में मामूली कमी आई है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवा की गति बेहद धीमी हो गई है। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की संभावना है। दिन के तापमान में इजाफा हो सकता है। सोमवार को मुख्यत: आसमान साफ रहेगा।


गड़चिरोली सबसे ठंडा : विदर्भ में गड़चिरोली जिला सबसे ठंडा रहा। रविवार को गड़चिरोली जिले में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Created On :   25 Dec 2023 6:45 PM IST

Tags

Next Story