- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- इन्दौर
- /
- सिक्योरिटी सॉल्यूशंस ब्रांड्स...
Indore News: सिक्योरिटी सॉल्यूशंस ब्रांड्स स्टीलएज और चबसेफ्स ने इंदौर में डिस्प्ले सेंटर का शुभारंभ किया

इंदौर: फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध ब्रांड गुनेबो ने मध्य भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए इंदौर, मध्य प्रदेश में नया डिस्प्ले सेंटर शुरू किया है। इंदौर में स्थित यह सेंटर गुनेबो के भरोसेमंद ब्रांड्स स्टीलएज और चबसेफ्स के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस को क्षेत्र के व्यापारियों, ज्वेलर्स, वित्तीय संस्थानों और अन्य हाई-सिक्योरिटी जरूरतों वाले सेक्टर्स तक पहुंचाने का काम करेगा।
इस डिस्प्ले सेंटर का उद्घाटन एच. एन. दुबे, रिटायर्ड डायरेक्टर, इंस्टीट्यूट ऑफ कोऑपरेटिव मैनेजमेंट (नेशनल काउंसिल फॉर कोऑपरेटिव ट्रेनिंग) और अनिर्बान मुखुति, हेड मार्केटिंग एंड प्रोडक्ट मैनेजमेंट, एशिया, गुनेबो सेफ स्टोरेज द्वारा किया गया। यह सेंटर गुनेबो के ऑथराइज्ड चैनल पार्टनर इम्पेटस सिस्टम्स के सहयोग से शुरू किया गया है और यह जी-2 सीएमआर पॉइंट हाउसिंग सोसाइटी, 101 तिलक पाथ, इंदौर, मध्य प्रदेश – 452007 में स्थित है। इस लॉन्च कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर शरद गोयल और इंदौर के प्रमुख ज्वेलर्स भी उपस्थित रहे।
यह डिस्प्ले सेंटर ग्राहकों को गुनेबो के सर्टिफाइड फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। यहां सेफ, लॉकर, वॉल्ट और स्ट्रॉन्ग रूम सॉल्यूशंस के साथ-साथ स्टीलएज और चबसेफ्स के हाई-सिक्योरिटी इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल लॉकिंग सिस्टम्स प्रदर्शित किए गए हैं। यहां आने वाले ग्राहक अलग-अलग प्रोडक्ट्स को देखकर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के तहत तय किए गए सुरक्षा ग्रेड्स के बारे में भी जानकारी ले सकेंगे और अपनी जरूरत के हिसाब से सही समाधान चुन सकेंगे।
इस अवसर पर अनिर्बान मुखुति ने कहा, “इंदौर मध्य भारत का एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र है और यहां सर्टिफाइड फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। यह नया डिस्प्ले सेंटर ग्राहकों को हमारे स्टीलएज और चबसेफ्स ब्रांड्स को करीब से समझने का मौका देगा और उन्हें यह भी जानकारी प्रदान करेगा कि संपत्तियों की सुरक्षा के लिए ग्रेडेड और BIS-सर्टिफाइड सिक्योरिटी कितनी जरूरी है।
यह नया डिस्प्ले सेंटर फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में काम करेगा। यहां आने वाले ग्राहकों को विशेषज्ञों से सलाह, प्रोडक्ट डेमोंस्ट्रेशन और तकनीकी जानकारी भी मिलेगी, जिससे वे अपनी जरूरत और जोखिम के स्तर के अनुसार सही सिक्योरिटी समाधान चुन सकेंगे।
Gunnebo के बारे में
गोथेनबर्ग, स्वीडन में स्थित गुनेबो समूह, 250 से अधिक वर्षों की समृद्ध विरासत है और यह फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी है, जो क़ीमती सामान, कैश और लोगों को सुरक्षित रखने में मदद करता है। गुनेबो समूह बैंकिंग, खुदरा, पब्लिक एवं कमर्शियल बिल्डिंग, इंडस्ट्रियल और उच्च जोखिम वाली साइटों में ग्राहकों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
2000 में गुनेबो समूह ने प्रमुख भारतीय ब्रांड स्टीलएज का अधिग्रहण किया। Steelage 1932 से फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के लिए सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में से एक है। उन्होंने नवीन डिजाइन और सौंदर्यशास्त्र के साथ विशेष अत्याधुनिक सेफ स्टोरेज प्रणालियों की श्रृंखला को बनाए रखने, बढ़ाने के लिए उत्पादों और सेवाओं के पोर्टफोलियो में लगातार सुधार किया है। स्टीलएज उत्पादों में सेफ, वाल्ट, फायर कैबिनेट, स्ट्रांग रूम डोर, मॉड्यूलर वॉल्ट सॉल्यूशंस, सेफ डिपॉजिट लॉकर, स्ट्रांग रूम एक्सेसरीज जैसे और भी बहुत से उत्पाद शामिल हैं।
चबसेफ्स जो 1835 में शुरू हुआ था, गुन्नेबो ग्रुप का हेरिटेज ब्रांड है और साल 2025 में अपनी 190वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह ब्रांड दुनिया भर में बैंकों, घरों और बिजनेस में उपयोग होने वाले सेफ, कैबिनेट और वॉल्ट्स के लिए जाना जाता है, जो फायर और बर्गलरी से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
Created On :   10 March 2026 12:21 PM IST












