घर में लगी आग: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी
शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई। परिवार के अधिकांश सदस्य ऊपरी मंजिल पर थे, जो नीचे नहीं आ सके। इस बीच घर में रखी गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आने से विस्फोट हो गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके में अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घर पॉलीमर बिजनेस का काम करने वाले मनोज पुगलिया को बताया जा रहा है। आग मकान के सामने वाले हिस्से में लगी, जिससे परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंसे रहे गए। यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। DM शिवम वर्मा ने कहा रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है। दो मंजिल खाली हो गई हैं लेकिन हमारी टीम एक और मंजिल की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को बताया 3 लोगों को बचाया गया है और 7 लोगों की मृत्यु हो गई है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

पुलिस आयुक्त सिंह ने इससे पहले जानकारी दी कि आग बड़ी तेजी से फैली। प्रारंभिक जांच के मुताबिक घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया और वहां से आग घर में फैल गई, घर के अंदर 10 से ज्यादा गैस टैंक भी रखे थे, जिनमें से कुछ में ब्लास्ट हो गया। घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का बिजनेस करते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक आग की घटना ब्रजेश्वरी एनेक्स निवासी मनोज पुगलिया के घर में हुई। बंगले की तल मंजिल पर कार चार्ज हो रही थी, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई। परिवार के अधिकांश सदस्य ऊपरी मंजिल पर थे, जो नीचे नहीं आ सके। इस बीच घर में रखी गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया और उसमें विस्फोट हो गया।

Created On :   18 March 2026 8:44 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story