Indore News: इंदौर में दूषित पानी मामले पर मोहन सरकार ने उठाए सख्त कदम, सीएम ने दी अहम जानकारी, कारण बताओ नोटिस किया जारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में स्थित इंदौर में दूषित पानी मामले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इस पर सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। सरकार ने अपर आयुक्त को निलंबित कर दिया है। साथ ही ये जानकारी मोहन यादव के सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी गई है। सीएम मोहन यादव के पोस्ट के मुताबिक, इंदौर नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने ये भी बताया है कि आज सुबह मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ इंदौर के दूषित पेयजल प्रकरण में राज्य शासन की तरफ से कार्रवाई की समीक्षा की जा रही है। साथ ही दिशा निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव की तरफ से प्रस्तुत रिपोर्ट पर भी भारी चर्चा हुई है।
यह भी पढ़े -न्यूयॉर्क मेयर के शपथग्रहण के बाद भारत में छिड़ी बहस, संतों ने गीता-रामायण पर हाथ रख शपथ की मांग उठाई
सीएम मोहन यादव ने क्या लिखा अपने पोस्ट में?
सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि इंदौर में दूषित पेयजल प्रदाय से हुई दुखद घटना के संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उपरांत प्रदेश के अन्य स्थानों के लिए भी हम सुधारात्मक कदम उठा रहे हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यक्रम बनाने के निर्देश दिए हैं। इस दृष्टि से सभी 16 नगर निगमों के महापौर, अध्यक्ष तथा आयुक्त एवं जिला कलेक्टर, स्वास्थ्य विभाग, नगरीय विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व अन्य संबंधित मुख्यालय स्तर के अधिकारियों के साथ चर्चा करके निर्देश जारी किए जाएंगे।
एडिशनल कमिश्नर ने क्या बताया था?
एडिशनल कमिश्नर आगे कहा कि हम चौबीसों घंटे अनाउंसमेंट भी कर रहे हैं और लोगों को सलाह दे रहे हैं कि पानी पीने से पहले उसे उबाल लें। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए, हमारे टैंकर वहां चौबीसों घंटे तैनात हैं, और आपके माध्यम से हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि पीने के पानी के लिए टैंकरों का इस्तेमाल करें और जितना हो सके उबला हुआ पानी पिएं। चार दिन पहले भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में दूषित पानी पाया गया। 50 में से 26 सैंपल में दूषित पानी मिला, जो बैक्टीरिया की मौजूदगी का संकेत देता है।
Created On :   2 Jan 2026 5:07 PM IST












