Entertainment: कुंवर ने अपने नए पंजाबी पॉप एंथम 'क्रेज़ी4यू' के जरिए युवा प्यार के खुमार को किया जीवंत

कुंवर ने अपने नए पंजाबी पॉप एंथम क्रेज़ी4यू के जरिए युवा प्यार के खुमार को किया जीवंत

इंदौर: कुंवर के नए गाने 'क्रेज़ी4यू' में प्यार में पड़ने के रोमांच, बेताबी और खुशनुमा हलचल को बखूबी दर्शाया गया है। वैश्विक मंच पर पंजाबी संगीत की नई लहर की सबसे शानदार आवाजों में से एक के रूप में अपनी पहचान बना रहे भारतीय-कनाडाई सिंगर-सॉन्गराइटर कुंवर, एक हाई-एनर्जी पॉप ट्रैक के साथ वापस लौटे हैं। यह गाना किसी के ख्यालों में पूरी तरह से खो जाने के खूबसूरत एहसास को बयां करता है। कुंवर के सिग्नेचर साउंड और गायकी के साथ मॉडर्न पॉप प्रोडक्शन के मिश्रण से सजा क्रेज़ी4यू, उस प्यार का जश्न मनाता है जो आपके दिलो-दिमाग से नहीं उतरता। यह पुरानी यादों पर मुस्कुराने, बातों को दोहराने और उनसे दोबारा मिलने का बेसब्री से इंतजार करने के बारे में है।

अपनी शानदार बीट्स और कैची हुक के साथ, इस ट्रैक में युवा प्यार का बेफिक्र अंदाज झलकता है, जो इसे लेट-नाइट ड्राइव्स, प्लेलिस्ट और डांस फ्लोर के लिए एकदम सही गाना बनाता है। मूल रूप से, क्रेज़ी4यू' इस बात की याद दिलाता है कि कैसे प्यार लोगों को एक बेहतरीन अहसास में खुद को भुला देने पर मजबूर कर देता है। इस ट्रैक के बारे में बात करते हुए कुंवर कहते हैं, "लगभग हर किसी ने उस दौर का अनुभव किया है जब कोई व्यक्ति बिना किसी कोशिश के चुपचाप आपके ख्यालों पर छा जाता है। इसी एहसास ने क्रेज़ी4यू को प्रेरित किया है। मैं किसी से प्यार होने के उस रोमांच को कैप्चर करना चाहता था, और साथ ही एक ऐसा गाना बनाना चाहता था

जिस पर श्रोता झूम सकें, क्योंकि सबसे खुशमिजाज गाने अक्सर सबसे गहरी भावनाओं से ही निकलते हैं। मेरे पिछले गाने 'पीछे तेरे' को मिले बेपनाह प्यार के लिए मैं बेहद आभारी हूं और मुझे उम्मीद है कि श्रोताओं को इस नए गाने में भी अपनी कहानी की कोई न कोई झलक जरूर मिलेगी।" मूल रूप से पंजाब के भटिंडा के रहने वाले और अब टोरंटो,कनाडा में बसे कुंवर ने हिप-हॉप, आरएंडबी और यूके-प्रेरित साउंड्स के साथ पंजाबी धुनों का बेहतरीन मिश्रण करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

उनका पिछला गाना 'पीछे तेरे' जबरदस्त हिट रहा और इंडिया व ग्लोबल स्पॉटिफाई वायरल चार्ट्स दोनों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा। क्रेज़ी4यू के साथ वे अपने इसी सफर को आगे बढ़ा रहे हैं, जो एक कलाकार के रूप में उनके विकास और सीमाओं के पार दर्शकों से जुड़ने की उनकी क्षमता को दर्शाता है।

क्रेज़ी4यू को यहां सुनें:


Created On :   17 July 2026 12:35 AM IST

Tags

Next Story