बाइक सवार 2 युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

बाइक सवार 2 युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
आरोपी चालक फरार, जाँच में जुटी बरगी पुलिस

डिजिटल डेस्क जबलपुर। बरगी थानांतर्गत ग्राम तिन्सी स्थित ओवर ब्रिज के पास बाइक से जा रहे 2 युवकों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान युवकों के सिर एवं हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बरगी नगर निवासी 32 वर्षीय अरविंद उर्फ गोलू पटेल एवं 31 वर्षीय महेश पटेल बाइक से अपनी रिश्तेदारी में सुखई गाँव तक गए हुए थे। इसी बीच जब वे दोनों गुरुवार की रात करीब 10 बजे वापस घर लौट रहे थे कि तभी उन्हें पीछे से अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान यहाँ से भागने की फिराक में आरोपी वाहन चालक ने जल्दबाजी में दोनों युवकों के पैरों पर अपना वाहन चढ़ा दिया। इस दौरान घायलों के शरीर से अधिक रक्त बह जाने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की आरोपी चालक की तलाश-

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस टीम को सूचना दी, जिसके उपरांत मौके पर पहुँची टीम ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शव पीएम के लिए भिजवाकर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू की है। प्राथमिक जाँच में यह जानकारी सामने आई है िक टक्कर मारने वाले वाहन की गति बेहद तेज थी और घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है।

हादसे की खबर मिलते ही परिजन हुए बेसुध-

पुलिस की मानें तो दोनों मृतक अपने परिवारों का सहारा थे और जैसे ही इस हादसे की जानकारी उनके परिजनों को मिली तो वे भी सदमे में आ गए। इस दौरान अपने घर के चिराग बुझने से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और वे आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार भी लगाते रहे।

Created On :   22 Dec 2023 5:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story