Jabalpur News: .मूंग खरीदी को लेकर किसानों ने भरी हुंकार, तहसीलों में दिया धरना

ट्रैक्टर लेकर धरना प्रदर्शन में पहुंचे किसानों ने सरकार को जमकर कोसा

Jabalpur News। समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द खरीदी की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को भीषण गर्मी में सभी तहसीलों में धरना -प्रदर्शन किया। आक्रोशित िकसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली और तीखी नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालयों तक पहंुचे। िकसानों का आक्रोश देखते ही बन रहा था। उनका कहना है िक िकसानों के साथ हमेशा धोखा किया जाता है। जब हर साल मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी होती है तो इस बार ऐसा क्या हो गया जो अभी तक खरीदी चालू नहीं की गई।

भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत तहसील मुख्यालयों पर आयोजित धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल हुए किसानों ने खेती-किसानी में आ रही समस्याओं को लेकर सरकारी और प्रशासन पर हमला िकया। मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग को लेकर शुरू हुए आंदोलन में किसान अब सभी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग सरकार से करने लगे हैं। किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा जिन फसलों के समर्थन मूल्य घोषित किये गए हैं, सरकार को उस मूल्य पर मंडी के बाहर या मंडी के अंदर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करनी होगी। किसानों ने अपनी समस्याओं व मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम अनुभागीय अधिकारियों को सौंपा।

रैली निकाल किसानों ने जताया रोष-

जिले की पाटन, शहपुरा, पनागर, मझौली तहसील में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रैक्टर रैली भी निकाली गई। किसान अभय प्रताप सिंह ने कहा कि धान-गेहूं खरीदी में जारी घोटाले, भुगतान की समस्याएं, नकली खाद, बीज, कीटनाशक आदि के कारण किसान पीड़ित हैं। धरना प्रदर्शन में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम नारायण पचौरी, प्रांत उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, जिलाध्यक्ष रामदास पटेल, पाटन तहसील अध्यक्ष मुकुल पचौरी, मझौली तहसील अध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल, शहपुरा तहसील अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, पनागर तहसील अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, कुंडम तहसील अध्यक्ष सतीश झारिया सहित सैकड़ों किसान शामिल हुए।

Created On :   11 Jun 2025 12:16 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story