जबलपुर: मामूली बारिश में कई जगह भरा पानी, परेशान हुए राहगीर

मामूली बारिश में कई जगह भरा पानी, परेशान हुए राहगीर
नगर निगम से यहाँ पर पानी निकासी के इंतजाम करने की माँग की गई

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

शहर में हुई मामूली बारिश में भी कई जगह पानी भर गया। सिविक सेन्टर, गंजीपुरा, अंधेरदेव, बल्देवबाग व मदन महल में सड़कों पर पानी जमा हो गया। विशेषकर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे की सड़क कई जगह कीचड़ से सन गई। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में लोगों की दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ गई।

नागरिकों का कहना है कि नगर निगम ने कई जगह सड़कों पर जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी नहीं बनाई है। इसके कारण जगह-जगह पानी भर रहा है। बारिश के दौरान भी यहाँ पर जलभराव हो रहा था। नगर निगम से यहाँ पर पानी निकासी के इंतजाम करने की माँग की गई, लेकिन नगर निगम ने कोई व्यवस्था नहीं की, इससे मामूली बारिश में ही जलभराव की स्थिति बन रही है।

Created On :   29 Nov 2023 8:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story