तेज रफ्तार से दौड़ रहे डम्पर के कैबिन में लगी आग

तेज रफ्तार से दौड़ रहे डम्पर के कैबिन में लगी आग
दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में उक्त आग पर काबू पाया

डिजिटल डेस्कक जबलपुर। भेड़ाघाट थानांतर्गत लम्हेटाघाट में मंगलवार की रात उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब तेज रफ्तार से दौड़ रहे एक डम्पर के कैबिन में अचानक आग भड़क उठी। ऐसा होते ही डम्पर चला रहा ड्राइवर इसे किनारे पर खड़ा कर भाग खड़ा हुआ। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस एवं नगर निगम को इसकी सूचना दी। जिसके पश्चात यहाँ पहुँचे दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में उक्त आग पर काबू पा लिया।

पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने डम्पर क्रमांक एमपी 20 एचबी 6114 में आग लगने की सूचना दी थी। इस पर तत्काल नगर निगम के फायर ब्रिगेड अमले को इसकी जानकारी दी गई। यहाँ से फायर ब्रिगेड के आकाश श्रीवास्तव, अजय शर्मा, मुकेश चौधरी एवं नवीन सोंधिया आदि कर्मचारियों की एक टीम मौके पर रवाना की गई। इस दौरान उन्होंने देखा कि डम्पर सड़क किनारे खड़ा हुआ था और उसके कैबिन से तेज लपटें उठ रही थीं। तत्काल आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया और डम्पर मालिक कृष्णा सिटी माढ़ोताल निवासी विवेक कुमार कंदेले को इसकी सूचना दी गई। जिसके उपरांत वे भी यहाँ पहुँच गए। इसी बीच पुलिस टीम ने यहाँ आकर फरार ड्राइवर की खोजबीन शुरू कर दी।

Created On :   9 Jan 2024 6:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story