गंगा दशहरा: शहर भर में हुए धार्मिक अनुष्ठान

गंगा दशहरा: शहर भर में हुए धार्मिक अनुष्ठान
नर्मदा तटों पर उमड़े श्रद्धालु, लगाई डुबकी

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। गंगा दशहरा पर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा तटों पर पहुँचे। श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाकर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दान पुण्य भी किया। सुबह से ही नर्मदा घाटों पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। गौरीघाट, तिलवाराघाट, जिलहरी घाट, लम्हेटाघाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। वहीं लोगों ने पानी में गंगा जल मिलाकर घरों में स्नान भी किया। इस दौरान घरों एवं मंदिरों में विविध धार्मिक अनुष्ठान भी हुए।

महादेव का किया दिव्य शृंगार

शिव शक्ति राम मंदिर, सरस्वती कॉलोनी में विराजमान भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पंचोपचार पूजन अर्चन किया गया। भागवान भोलेनाथ का दिव्य शृंगार किया गया। इस दौरान दीप यज्ञ व आरती की गई। इस दौरान विध्येश भापकर, भोलेनाथ सोंधिया, सोमनाथ सोंधिया, गायत्री सोंधिया, लता बर्मन की मौजूदगी रही।

घाट पर किया श्रमदान, बाँटे तुलसी के पौधे

मप्र जन अभियान परिषद द्वारा गौरीघाट में स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान चलाया गया। इस दौरान जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार सहित अन्य ने झाड़ू लगाकर घाट की सफाई की एवं माँ नर्मदा का पूूजन किया। डॉ. जामदार ने कहा िक नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिए समाज को आगे आना चाहिए। इस दौरान श्रद्धालुओं को पवित्र तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। माँ नर्मदा की निर्मलता के लिए जल में मछलियाँ भी प्रवाहित की गईं। इस दौरान पूर्व महापौर प्रभात साहू, मीरा दुबे, रवि बर्मन, प्रदीप तिवारी, सोनिया सिंह, विवेक मिश्रा, भारत महरोलिया आदि मौजूद रहे।

Created On :   31 May 2023 10:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story