Jabalpur News: लंबे इंतजार के बाद 20 इलेक्ट्रिक बसें इसी सप्ताह मिलेंगी

लंबे इंतजार के बाद 20 इलेक्ट्रिक बसें इसी सप्ताह मिलेंगी
अगस्त से 40 ई-बसें चलाने का प्लान, पहली खेप में 40, कुल 100 बसें चलेंगी, शहर और आस-पास के लिए 11 रूट तय किये गये

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर को लंबे इंतजार के बाद इसी सप्ताह 20 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। जबलपुर, भोपाल को पहली खेप में ये बसें मिलनी हैं। अगले माह इनका संचालन आरंभ होने से पहले 20 और बसें मिलेंगी। इस तरह शहर में शुरुआती दौर में कुल 40 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़कर 100 की जाएगी। जानकारी के अनुसार संभावना है कि 15 अगस्त या फिर अगस्त के आखिर में इन बसों का संचालन शहर में आरंभ कर दिया जाएगा। बसों के संचालन के बाद लोगों के लिए आवागमन और आसान हो जाएगा।

खूबियां } 25 का स्टैंडिंग स्पेस

इन इलेक्ट्रिक बसों की खासियत यह होगी होगी इनमें बैठने के लिए 24 सीट रहेंगी लेकिन 20 से 25 सीटों के लिए स्टैंडिंग स्पेस इसमें मौजूद रहेगा।

इसमें सड़क में व्हील चेयर में बैठे दिव्यांग को व्हील चेयर सहित बस में बैठाया जा सकेगा। इसमें इलेक्ट्रिक ट्राॅली सिस्टम से बस लैस होगी।

एक चार्जिंग में डेढ़ सौ से ज्यादा की रेंज होने की वजह से बस कई फेरें लगा सकेंगे। इसके संचालन के लिए 11 रूट तय किये गये हैं।

इन रूटों पर चलनी हैं ई-बसें

मदर टेरेसा से रांझी, घाना, सोनपुर वाया घमापुर

करमेता से रांझी, घाना वाया कांचघर

पनागर से पनागर वाया दमोहनाका

पनागर से पनागर वाया घमापुर

आईएसबीटी से बरेला शारदा मंदिर वाया तीन पत्ती

आईएसबीटी से भेड़ाघाट वाया अंधमूक बायपास

आईएसबीटी से गौरीघाट वाया त्रिमूर्ति नगर

रेलवे स्टेशन से भेड़ाघाट वाया सगड़ा, चौकीताल

आईएसबीटी बरगी डैम वाया तीन पत्ती, तिलवारा

आईएसबीटी से शहपुरा वाया तीन पत्ती, अंधमूक

रेलवे स्टेशन से पाटन, आईएसबीटी से एयरपोर्ट वाया यूनिवर्सिटी

खास खास

कठौंदा में 4 एकड़ में डिपो निर्माण एवं चार्जिंग अधोसंरचना का निर्माण किया गया है

पहले चरण में अगस्त में 40, दूसरे चरण में 35 एवं तीसरे चरण में 25 बसें

शहर के सभी मार्गों में होगा संचालन, 5 से 10 मिनटों के अंतराल में उपलब्ध होंगी

ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन

जानकारी के अनुसार बसें डिजिटल बस के रूप में संचालित होंगी, जिनमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर जोर दिया गया है। इसमें डिजिटल पेमेंट और ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम, सी.सी.टी.वी. कैमरे, पैनिक बटन और जीपीएस ट्रैकिंग, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और रियल-टाइम पब्लिक इंफॉर्मेशन डिस्प्ले के साथ-साथ अन्य सुविधा भी होगी।

35 बसें मिलेंगी शहर को दूसरे राउण्ड में

100 बसें चलाए जाने की है प्लानिंग

180 किमी तक सिंगल चार्ज में मिलेगी रेंज

Created On :   20 July 2026 3:19 PM IST

Tags

Next Story