- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सर्जरी का भुगतान भी नहीं किया और...
Jabalpur News: सर्जरी का भुगतान भी नहीं किया और पॉलिसी ही कर दी रिजेक्ट

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा कंपनी आम लोगों को लाभ नहीं दे रही है। यहां तक कि जिम्मेदार गोलमाेल जवाब देकर पॉलिसी भी रिजेक्ट करके आम लोगों के साथ गोलमाल कर रहे हैं। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत महाराष्ट्र मुंबई निवासी विनय कुमार सिंह ने की है।
उन्होंने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। वे सालों से पॉलिसी क्रमांक 61021362202600 का प्रीमियम जमा करते आ रहे हैं। बीमित सदस्य रिचा सिंह को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वहां चिकित्सकों के द्वारा सर्जरी की गई थी।
सर्जरी के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने बिना कारण बताए रिजेक्ट कर दिया। बिल सबमिट करने पर पूरा भुगतान का वादा किया था।
बीमित ने इलाज के बाद सर्जरी के सारे दस्तावेज व बिल सबमिट किए तो वहां से जल्द भुगतान का वादा किया गया पर बाद में अनेक प्रकार की क्वेरी निकाली और क्लेम के साथ ही पॉलिसी भी रिजेक्ट कर दी। बीमित का आरोप है कि उनके साथ गोलमाल किया गया है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया पर अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं-
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   21 July 2026 4:55 PM IST












