- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- डिजिटल अरेस्ट : पार्सल में ड्रग्स...
jabalpur news: डिजिटल अरेस्ट : पार्सल में ड्रग्स और गिरफ्तारी का भय दिखाकर रिटायर्ड फैक्ट्री कर्मी से 70 हजार ठगे

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र स्थित नरसिंह नगर निवासी रिटायर्ड फैक्ट्री कर्मी को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठग ने 70 हजार रुपये ठग लिए। अारोपी ने खुद को पुुलिस अधिकारी बताया और वृद्ध के नाम से आए एक पार्सल में ड्रग्स होने पर गिरफ्तारी की धमकी देते हुए वारदात की गई। पीड़ित की रिपाेर्ट पर साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार नरसिंह नगर काली मंदिर के पास रहने वाले राजकुमार त्यागी उम्र 81 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ओएफके से सेवानिवृत्त हैं। 1 जुलाई की दाेपहर वह घर पर अकेले थे। उसी दौरान मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने काॅल किया। आरोपी ने कहा कि वृद्ध के नाम से आये पार्सल में आपत्तिजनक ड्रग्स मिली है। इसकी शिकायत खमरिया थाने में की गई है और थाने से इंस्पेक्टर राणा गिरफ्तारी के लिए आ रहे हैं। इस दौरान मोबाइल पर किसी की िपटाई करने की आवाज आ रही थी, जिससे वह घबरा गया और जैसा आरोपी ने कहा वह करता चला गया। आराेपी की बातों में आकर उसने अपने किराएदार प्रवीण सिंह को बुलाकर मोबाइल से गूगल पे के माध्यम से आरोपी के बताए खाता नंबरों में 12220 रुपये, 4499 रुपये, 24800 रुपये, 8600 रुपये, 18000 रुपये ट्रांसफर करा िदए। इसके बाद खाते में पैसे खत्म हो गये तो बहाना बनाकर आरोपी से कहा कि रकम ट्रांसफर करने बच्चा गया है बाकी रकम कुछ देर बाद डलवाने की बात कहकर कॉल काट दिया। उसके बाद घर के बाहर निकलकर पड़ोसी से चर्चा की तो पड़ोसी ने बताया कि उसे डिजिटल अरेस्ट कर पूरी पेंशन व जमा पूंजी निकाल ली गई है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Created On :   21 July 2026 10:41 PM IST












