jabalpur news: नौकरी लगवाने के नाम पर सवा 8 लाख हड़पे

नौकरी लगवाने के नाम पर सवा 8 लाख हड़पे
रांझी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में रहने वाले जालसाज ने युवक-युवती से नौकरी लगवाने के नाम पर सवा 8 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपी ने कहा कि उसकी रेलवे में अच्छी जान पहचान है और वह स्टेशन मास्टर के पद पर नौकरी लगवा देगा। जालसाज के झांसे मंे आकर युवक-युवती ने रकम दे दी, लेकिन नौकरी नहीं लगी और न ही उसने रकम वापस की।जिसके बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार संजीवनी नगर निवासी सौरभ दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एक निजी बैंक में काम करता था। उसी बैंक में काम करने वाली इशिका वैश्य भी काम करती थी। जनवरी 2025 में इशिका ने उसकी पहचान रांझी झंडा चौक पुरानी बस्ती निवासी सौरभ कश्यप से कराई थी। सौरभ ने कहा कि उसकी रेलवे में अच्छी जान पहचान है और वह उनकी नौकरी लगवा देगा। उसकी बाताें में अाकर सौरभ दुबे ने 7 लाख और इशिका ने सवा लाख रुपए नौकरी लगवाने के लिए सौरभ कश्यप को दिए थे। काफी समय बीतने के बाद नौकरी नहीं लगी तो सौरभ अौर इशिका ने आरोपी से रकम वापस मांगी तो वह टालमटोली करता रहा फिर 13 जनवरी 2026 को 7 लाख का चेक दिया जो कि बाउंस हो गया। रकम लेकर धोखाधड़ी करने वाले सौरभ कश्यप के साथ गौरव कश्यप, युवराज पटेल व अमित सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

Created On :   21 July 2026 11:03 PM IST

Next Story