jabalpur news: कुलाधिपति, कुलसचिव और उप-कुलसचिव को नोटिस

कुलाधिपति, कुलसचिव और उप-कुलसचिव को नोटिस
याचिका रादुविवि के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. आरबी दुबे की ओर से दायर की गई

जबलपुर। मप्र हाई कोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा की एकल पीठ ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से संबंधित अवमानना प्रकरण में प्रदेश के राज्यपाल व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगूभाई सी. पटेल, रादुविवि के कुलसचिव डॉ. रविशंकर सोनवाल एवं उप-कुलसचिव पवन साहू को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को नियत की गई है। यह याचिका रादुविवि के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. आरबी दुबे की ओर से दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति 10 मई 2000 को रीडर के पद पर हुई थी। उन्होंने इस्तीफा देते हुए उसे 29 जुलाई 2006 से प्रभावी किए जाने का अनुरोध किया था। उन्होंने 14 जुलाई 2006 को इस्तीफा वापस ले लिया, लेकिन 13 जुलाई 2006 के आदेश से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। इस मामले में हाई कोर्ट ने जनवरी 2026 को आदेश पारित कर रादुविवि प्रशासन को याचिकाकर्ता को सेवानिवृत्ति संबंधी सभी लाभ देने के आदेश दिए थे, लेकिन इस आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके बाद अवमानना याचिका दायर की गई है। अवमानना याचिका से कुलाधिपति का नाम हटाने आवेदन- वहीं दूसरी तरफ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन ने अवमानना प्रकरण से राज्यपाल व कुलाधिपति का नाम हटाने के लिए हाई कोर्ट में आवेदन दायर किया है। इस आवेदन पर जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है।

Created On :   21 July 2026 10:51 PM IST

Next Story