- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- 15 दिन के भीतर नए सिरे से होगा जिला...
jabalpur news: 15 दिन के भीतर नए सिरे से होगा जिला अधिवक्ता संघ का स्थगित मतदान

जबलपुर। एमपी स्टेट बार काउंसिल ने 15 दिन के भीतर नए सिरे से जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर का स्थगित मतदान कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए तदर्थ कमेटी का गठन किया गया है। अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह निर्णय महाधिवक्ता एवं स्टेट बार काउंसिल के पदेन अध्यक्ष प्रशांत सिंह, असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल सुयश मोहन गुरु और अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपेन्द्र कुशवाहा की समिति ने लिया है।
उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई को जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर में पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान चल रहा था। इसी दौरान कुछ मतपत्रों में सील लगी होने और मतपत्र फाड़े जाने को लेकर हंगामा मच गया। हंगामे के बाद मतदान को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी जीएस ठाकुर ने भी इस्तीफा दे दिया। विवाद के बाद मामला स्टेट बार काउंसिल के पास पहुंचा।
उपाध्याय के पास निर्विवाद चुनाव कराने का अनुभव
स्टेट बार कौंसिल ने अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया है। श्री उपाध्याय के पास हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और हाई कोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के निर्विवाद चुनाव कराने का अनुभव है। उनके अनुभव को देखते हुए स्टेट बार काउंसिल ने उन्हें चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
तदर्थ कमेटी में 7 अधिवक्ता शामिल
स्टेट बार काउंसिल ने 7 सदस्यीय तदर्थ कमेटी का गठन किया है। तदर्थ कमेटी की देखरेख में मतदान और मतगणना का काम किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता प्रहलाद चौधरी, राजकुमार दुबे, संपूर्ण तिवारी, सुनील चौबे, अभय सिंह ठाकुर, प्रवीण चतुर्वेदी और अरविंद कुमार चौधरी को शामिल किया गया है।पी-2
Created On :   21 July 2026 10:55 PM IST












