Jabalpur News: गोहलपुर पुलिया 41 फीट चौड़े ब्रिज में होगी कन्वर्ट

गोहलपुर पुलिया 41 फीट चौड़े ब्रिज में होगी कन्वर्ट
इंजीनियरिंग काॅलेज इसकी डिजाइन को एक माह में फाइनल करेगा, मानसून सीजन में ही इसका काम आरंभ होगा

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर के उत्तरी हिस्से में सालों से ट्रैफिक जाम का कारण बनी गोहलपुर की पुलिया अब जल्द ही दो बड़े ब्रिज के रूप में ढलने वाली है। इस पुलिया को 1964 के बाद अब फोरलेन ब्रिज का रूप दिया जाएगा। 62 साल बाद इसके दिन फिरने की नौबत आई है।

एक माह के अंदर इंजीनियरिंग काॅलेज इसकी डिजाइन को फाइनल करेगा जिसके बाद संभावना है कि इसमें मानसून सीजन में ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। पुलिया को फोरलेन के मापदण्डों के अनुसार दोनों ओर 41-41 फीट चौड़ा बनाया जाएगा। संभावना है कि इसकी लंबाई तकरीबन 104 फीट होगी।

संभागीय अधिकारी प्रदीप मरावी के अनुसार यदि बारिश की बाधा नहीं हुई तो इस पर काम अगले एक से डेढ़ माह में शुरू कर दिया जाएगा। इसकी फाइनल डिजाइन का इंतजार किया जा रहा है। इसको 3 करोड़ 54 लाख रुपए से दो छोटे ब्रिजों में बदला जाएगा।

हैवी वाहनों के चलते यहां हर वक्त जाम की नौबत

दमोहनाका-मदन महल फ्लाईओवर में चढ़ने और उतरने वाले वाहनों के अलावा अधारताल, कटनी, अमखेरा, खजरी खिरिया बायपास सहित दर्जनों बस्तियों, काॅलोनियों की ओर आने-जाने वाले इसी से गुजरते है।

पूरा ट्रैफिक इसी एक छोटी पुलिया से होकर गुजरता है। दिन में कई बार यहां जाम लगता है। ट्रैफिक के लिहाज से यह पुलिया बेहद उपयोगी और बहुत बड़ी आबादी को जोड़ने वाली है। इसको ब्रिज में कन्वर्ट करने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

पाइप लाइन की वजह से विस्तार में बाधा

इस पुलिया को ब्रिज में बदलने की कोशिश बीते तीन दशक में कई बार हुई। 1997 में इस पुलिया के किनारे राइजिंग मेनलाइन का विस्तार किया गया। उस वक्त इसमें सुधार हुआ। इसके बाद नाला चौड़ीकरण की कोशिश में इसको चौड़ा करने की कोशिश हुई पर विस्तार नहीं हो सका। तकरीबन 4 बार इसके विस्तार के टेण्डर निकाले गये लेकिन ठेकेदारों ने हाथ खड़े कर दिये। अब जब दमोहनाका फ्लाईओवर के चालू होने के बाद समस्या बढ़ी तो इसके विस्तार पर ध्यान दिया गया।

एक नजर इस पर

}पहले एनएच-7 का हिस्सा थी यह पुलिया

}1964 में इसका अपग्रेडेशन किया गया था

}इसकी मौजूदा चौड़ाई 22 फीट के करीब है

}फोरलेन ब्रिज में ढलेगी, सेतु का रूप लेगी

}कुल 3 करोड़ 54 लाख से विस्तार होगा

Created On :   23 Jun 2026 5:38 PM IST

Tags

Next Story