Jabalpur News: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने बीमित को नहीं दिया क्लेम

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने बीमित को नहीं दिया क्लेम
सारे दस्तावेज देने के बाद भी भटक रहा पॉलिसीधारक

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। इलाज के दौरान अस्पताल में कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनियां क्लेम भी नहीं दे रही हैं। ऐसी ही शिकायत गुजरात के वडोदरा निवासी इमरान ने बीमा लोकपाल में की है। उन्होंने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम समय पर देते आ रहे हैं।

इलाज के दौरान बीमा कंपनी ने कैशलेस का वादा किया था। वे जब बीमार पड़े तो अस्पताल में कंपनी की तरफ से कैशलेस करने से इनकार कर दिया गया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा।

इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया तो बीमा क्लेम डिपार्टमेंट ने क्लेम नंबर 126000527800 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था पर उन्हें इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया पर कंपनी की तरफ से अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।

Created On :   21 March 2026 4:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story