- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- निवा बूपा कंपनी ने बीमित को अस्पताल...
Jabalpur News: निवा बूपा कंपनी ने बीमित को अस्पताल में नहीं किया कैशलेस

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अस्पताल में 24 घंटे सेवा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी कैशलेस करने से बीमितों को इनकार कर रही है। यहां तक कि इलाज का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। परेशान होकर बीमितों को बीमा लोकपाल में शिकायत करनी पड़ रही है। महाराष्ट्र नासिक निवासी सार्थक कुमार का स्वास्थ्य बीमा निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से था।
पॉलिसी के मुखिया उत्तम प्रतिवर्ष प्रीमियम भी जमा करते आ रहे हैं। सार्थक का स्वास्थ्य खराब हो गया था। उन्हें परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में सारे दस्तावेज जमा किए थे पर बीमा कंपनी ने कैशलेस नहीं किया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा था।
इलाज के बाद बीमा कंपनी में सारे दस्तावेज जमा किए थे। निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों ने क्लेम नंबर 2267351 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया था। पॉलिसीधारक महीनों से इलाज का पूरा क्लेम लेने के लिए लगातार संपर्क कर रहा है पर उसे निराशा ही हाथ लग रही है। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Created On :   16 April 2026 6:52 PM IST











