- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने...
Jabalpur News: निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं किया इलाज की राशि का भुगतान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होते ही कैशलेस की सुविधा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी क्लेम भी नहीं दे रही है। यह आरोप पॉलिसीधारकों द्वारा लगाया जा रहा है। बीमित सारे तथ्य दे रहे हैं उसके बाद भी क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारी सहयोग नहीं दे रहे हैं। यह आरोप पॉलिसीधारकों द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत फरीदाबाद निवासी पायोज जिंदल ने बीमा लोकपाल में की है।
उन्होंने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम समय पर देते आ रहे हैं। बीमार होने पर निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने बिना कारण बताए रिजेक्ट कर दिया और बिल सबमिट करने पर पूरा भुगतान का वादा किया था।
बीमित ने इलाज के बाद सारे बिल व रिपोर्ट बीमा कंपनी में सबमिट की तो क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने क्लेम नंबर 53306623 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया था पर उन्हें आज तक इलाज का पूरा भुगतान प्राप्त नहीं हो सका।
बीमित का आरोप है कि उनके साथ गोलमाल किया जा रहा है और वे सारे दस्तावेज लेकर ब्रांच ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Created On :   17 Jun 2026 3:22 PM IST












