Jabalpur News: एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने कैशलेस से किया इनकार

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने कैशलेस से किया इनकार
बीमित ने कहा- सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी जिम्मेदार कर रहे हैं गोलमाल

डिजििटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमितों को लाभ नहीं दिया जा रहा है। यह आरोप पॉलिसीधारक के द्वारा लगाया गया है। मुंबई निवासी सुशील दुग्गर ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 0000000016486156-06 का समय पर प्रीमियम वे सालों से जमा करते आ रहे हैं। उनके द्वारा जो प्रीमियम जमा किया जाता है उसके अनुसार वे 50 लाख तक का इलाज करा सकते हैं।

उनकी पत्नी सुशीला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सर्जरी की सलाह दी। सर्जरी में कितना खर्च आना है उसका पूरा एस्टीमेट बनाकर अस्पताल की तरफ से एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में भेजा गया है। वहां से यह कहा जा रहा है कि आप एस्टीमेट कम कराएं।

उन्होंने चिकित्सकों से संपर्क किया और बीमा कंपनी का लेटर दिखाया तो चिकित्सकों ने पूरे विवरण के साथ दोबारा इलाज का पूरा खर्च भेजा पर बीमा कंपनी उसे मानने तैयार नहीं है। बीमित को अस्पताल में कैशलेस की सुविधा देने से इनकार किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उनके साथ अधिकारियों के द्वारा गोलमाल किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में बीमा कंपनी से संपर्क किया गया पर आज तक किसी भी तरह का पक्ष नहीं दिया गया।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।

Created On :   18 Jun 2026 5:44 PM IST

Tags

Next Story