Jabalpur News: 100 फीट चौड़ी सड़क में निकलने के लिए 20 फीट भी जगह नहीं मिलती

100 फीट चौड़ी सड़क में निकलने के लिए 20 फीट भी जगह नहीं मिलती
  • सब्जी के ठेले रास्ते को और जाम कर देते हैं, चौड़े रास्तों में भी फजीहत
  • कृषि उपज मंडी से दीनदयाल चौक माढ़ोताल तक ट्रैफिक के हालात बेहद खराब

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। कृषि उपज मंडी से दीनदयाल चौक और आगे माढ़ोताल तक ट्रैफिक अराजक हालात में है। इस सड़क में दो से तीन किलोमीटर तक ऐसे हालात हैं कि शाम के वक्त 100 फीट चौड़ी सड़क में निकलने के लिए लोगों को 20 फीट भी जगह मिलना मुश्किल है। कृषि उपज से लदे वाहन, लोर्डिंग वाहन और बसों के साथ कई तरह से बड़े हैवी व्हीकल सड़क पर ज्यादा भीड़ बना देते हैं।

दो पहिए वाहनों के साथ कार चालक इस मार्ग में फंसे बिना आगे नहीं बढ़ता है। शाम के वक्त कृषि उपज मंडी के सामने से दीनदयाल चौक तक लगने वाले सब्जी के ठेले पूरे ट्रैफिक का कबाड़ा कर देते हैं। शहर की अच्छी खासी सड़क में सब्जी के ठेले कस्बाई हालात पैदा करते हैं।

जो जगह आम जनता को निकलने के लिए उसको घेरकर ठेला लगाकर निकलने वालों की अच्छी खासी परीक्षा ली जाती है। लोगों का कहना है कि इस सड़क में पूरी चौड़ाई का जनता को कभी फायदा नहीं मिला। यहां पर पीक ऑवर्स में स्थिति किसी गली जैसी बनती है। इसमें बड़े वाहनों के बीच दुर्घटना की आशंका ज्यादा होती है।

सख्ती से हटे कब्जे तभी राहत

लोगों का कहना है कि इस सड़क में जनता को तभी राहत मिल सकती है जब सड़क में लगने वाले ठेले को खदेड़ा जाए। सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाये जाएं तो लोगों को पीक ऑवर्स में निकलने का सहज रास्ता मिल सकता है। अस्थाई कब्जे जो यहां पर काबिज होते हैं उनके लिए एक और विकल्प यह है कि इनके लिए करीब ही खाली पड़ी भूमि में हॉकर्स जोन बनाया जाए। यदि स्थाई हाकर्स जोन बनाकर सब्जी की दुकानों को शिफ्ट किया जाता है तो समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है।

फ्लाईओवर भी लंबा बने

दीनदयाल चौक से आरंभ होकर माढ़ोताल तिराहे तक जो प्रस्तावित फ्लाईओवर है लोगों का कहना है कि उसको कृषि उपज मंडी के गेट के सामने से बनाया जाना चाहिए। केवल 500 मीटर और विस्तार कर देने से अभी जो रास्ता जाम होता है उससे काफी हद तक निजात मिल सकती है।

दीनदयाल चौक में प्रस्तावित फ्लाईओवर का जीरो प्वाॅइंट कृषि उपज मंडी के सामने होने पर दोनों ओर की सड़क और चौड़ी हो सकती है, इसमें पर्याप्त जगह भी है जिसमें उपयोग के लिए भू-अर्जन की भी जरूरत नहीं है।

{कृषि उपज मंडी से माढ़ोताल तिराहे तक सड़क 100 फीट चौड़ी

{यह पहले स्टेट हाईवे था जो अब दमोह रोड के चलते एनएच

{इसको शहरी हिस्से में अब नगर निगम को सौंप दिया गया है

{अस्थाई कब्जे ही सबसे बड़ी समस्या जिससे ट्रैफिक का कबाड़ा

Created On :   16 Feb 2026 4:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story