- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- अभी तो मात्र शुरुआत है, आने वाले...
Jabalpur News: अभी तो मात्र शुरुआत है, आने वाले समय में और भी सुधार किए जाएंगे

- तहसीली के नए सेटअप पर बोले प्रमुख सचिव, राजस्व अधिकारियों की ली बैठक
- पहले राजस्व रिकाॅर्ड को खोजने में काफी वक्त लगता था
- प्रकरणों के निराकरण में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
Jabalpur News: प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होेंने तहसीलदारों के नए सेटअप पर कहा कि अभी तो यह शुरुआती दौर है, आने वाले समय में प्रणाली में और भी सुधार होंगे।
बैठक में नए सेटअप को लागू किए जाने और उसके पारिणाम के संबंध में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने पीएस श्री पोरवाल को अवगत कराया कि राजस्व न्यायालयीन एवं गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए अलग-अलग राजस्व अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इससे प्रकरणों के निराकरण में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
पहले राजस्व अधिकारियों को बहुत से प्रशासनिक कार्यों के कारण कोर्ट में बैठने लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता था लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत न्यायालयों में पूर्णकालिक राजस्व मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। इस बैठक में एडीएम सुश्री मिशा सिंह और नाथूराम गोंड सहित सभी राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।
राजस्व रिकॉर्ड रूम का अवलोकन
पीएस श्री पोरवाल ने कलेक्ट्रेट स्थित अपडेटेड राजस्व रिकॉर्ड रूम का अवलोकन किया। इसके पूर्व उन्होंने पुराने राजस्व रिकॉर्ड रूम को भी देखा। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि पहले राजस्व रिकाॅर्ड को खोजने में काफी वक्त लगता था, लेकिन अब अपडेटेड रिकॉर्ड रूम में उपलब्ध सभी राजस्व रिकॉर्ड ऑनलाइन हैं। जिन्हें आसानी से खोजा जा सकता है।
गोरखपुर तहसील में देखा सिस्टम
इससे पूर्व प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल और कलेक्टर दीपक सक्सेना सुबह 11 बजे गोरखपुर तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां नए सेटअप के तहत हो रहे कार्य और जनता की अपेक्षाओं को भी समझा। इस दौरान श्री पोरवाल ने यहां उपस्थित जनता और अधिवक्ताओं से नई व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया।
वहीं अधिकारियों से कहा कि इसे और कितना दुरुस्त किया जा सकता है उस पर कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनुराग सिंह व तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Created On :   25 July 2025 6:51 PM IST