40वें वर्ष में प्रवेश का उत्सव: दैनिक भास्कर चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल में दिख रहा गजब का उत्साह

दैनिक भास्कर चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल में दिख रहा गजब का उत्साह
  • संडे रहा बॉर्डर-2 मूवी के नाम..आर्मी ड्रेस में आए नन्हें-मुन्ने बच्चे
  • फिल्म देखने उमड़ी भीड़

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। बच्चाें के चेहरे खिले नजर आए। संडे का दिन बॉर्डर-2 मूवी के नाम रहा, वहीं उनमें गजब का उत्साह देखने को मिला। ये मौका था 40वें वर्ष में प्रवेश के उत्सव पर 7 दिवसीय दैनिक भास्कर चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत मूवी मैजिक, साउथ एवेन्यू माॅल में दिखाई गई बॉर्डर-2 फिल्म का। जिसे बच्चों ने खूब एन्जॉय किया, वे सैन्य शक्ति से भी रूबरू हुए। कुछ बच्चे तो आर्मी की ड्रेस पहनकर मूवी देखने पहुंचे।

नि:शुल्क उठाएं मूवी का आनंद

हर दिन बच्चों को फेस्टिवल में एक मूवी देखने का मौका मिल रहा है। खास बात ये है कि इसके लिए उन्हें किसी तरह का शुल्क नहीं चुकाना है। ये पूरी तरह नि:शुल्क है। शिक्षाप्रद व मनोरंजक फिल्मों का बच्चे आनंद उठा सकते हैं।

ऐसे प्राप्त करें फ्री टिकट

ये फेस्टिवल 6 से 13 वर्ष तक के बच्चों के लिए है। एक टिकट पर केवल एक ही बच्चे को प्रवेश मिलेगा। इसके लिए 16 मार्च को डीबी स्टार के पेज क्रमांक 3 पर प्रकाशित फॉर्मेट भरकर आपको दैनिक भास्कर कार्यालय, सिविक सेंटर विशम्भर भवन में जमा करना होगा। फॉर्मेट जमा करने का समय दोपहर 12 बजे से टिकट उपलब्धता तक है। अधिक जानकारी के लिए 9893049294, 9302422888 और 7000203773 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


कब, कहां

मूवी मैजिक, साउथ एवेन्यू मॉल, सुबह 8.30 बजे से।

आज की मूवी:

महाअवतार नरसिम्हा

ये एक एनिमेेटेड मूवी है, जिसमें बच्चों को काफी ज्ञानप्रद बातें जानने मिलेंगी। इसमें बच्चे भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार और भक्त प्रहलाद के बारे में जानेंगे।

बहुत आनंद आया

बॉर्डर-2 फिल्म देखने में काफी आनंद आया। देश भक्ति का जाेश दिल में भर गया, साथ ही हमें भारत-पाक युद्ध के बारे में जानने का मौका मिला।

सम्राट साहू, स्टूडेंट

दाेस्ताें संग देखी मूवी

दोस्ताें के साथ मूवी देखी, हमने खूब मस्ती भी की। संडे का दिन हमारा स्पेशल डे बन गया। जय हिन्द...से परिसर गूंज उठा।

सिद्धि, स्टूडेंट



Created On :   16 March 2026 2:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story