- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, राष्ट्रीय...
Jabalpur News: वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, राष्ट्रीय उद्यान व टाइगर रिजर्व पर्यावरण के अहम आधार

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने कहा कि वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, राष्ट्रीय उद्यान व टाइगर रिजर्व पर्यावरण के अहम आधार हैं। वे अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद हाई कोर्ट इकाई जबलपुर महाकौशल प्रांत के तत्वावधान में आयोजित स्टडी सर्किल व्याख्यान अंतर्गत ‘इवोल्यूशन एंड इंटरप्ले ऑफ फाॅरेस्ट एंड कंजरवेशन लाॅ इन इंडिया‘ विषय पर बोल रहे थे।
क्षेत्रीय संयोजक प्रदीप सिंह, अतिरिक्त महाधिवक्ता जान्हवी पंडित, डिप्टी साॅलिसिटर जनरल सुयश मोहन गुरु, हाई कोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गंगराड़े सहित अन्य मंचासीन थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के सिलसिले में किसी तरह की अनियमितता सामने आने पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण, एनजीटी की शरण ली जा सकती है।
इसी तरह वाइल्ड लाइफ संबंधी कानून भी बेहद सख्त हैं। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट पीयूष जैन व एडवोकेट आलोक अग्निहोत्री ने और आभार प्रदर्शन प्रदीप सिंह ने किया। अधिवक्ता परिषद के सभी सदस्यगण व युवा अधिवक्ताओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
Created On :   24 April 2026 3:16 PM IST












